फसलों के प्रकार
कक्षा- 5
विषय- हमारा परिवेश
प्रकरण-'फसलों के प्रकार'
विज्ञान कविता
आओ बच्चों तुम्हें बताएँ,
आज हम फसलों के प्रकार।
खरीफ, रबी, जायद तीन हैं,
समझो इनको भली प्रकार।
पहले जानो तुम खरीफ को,
जिसमें तम्बाकू, मक्का, ज्वार,
जूट, धान, मूँग, उड़द, गन्ना, कपास आदि इसके परिवार।
ये फसलें वर्षा ऋतु(जुलाई, अगस्त) के,
प्रारंभ में बोई जाती हैं।
जाड़े के प्रारंभ(नवम्बर) माह में,
काट ली जाती हैं।
अब जानो रबी की फसलें जिसमें,
गेहूँ, जौ, चना, मटर।
अलसी ,अरहर, राई, सरसों,
आलू आदि जो हैं हर घर।
ये फसलें जाड़े के प्रारंभ,
(नवम्बर) में बोई जाती हैं।
गर्मी के प्रारंभ माह (अप्रैल),
में काटी जाती हैं।
अंतिम जायद है जिसमें,
सब्जियाँ, ककड़ी, खरबूजा।
तरबूज आदि जो दाम हैं देते,
इनके सिवा नहीं दूजा।
ये फसलें गर्मी के प्रारंभ,
(अप्रैल) में बोई जाती हैं,
वर्षा के प्रारंभ (जुलाई),
माह में काट ली जाती हैं।
रचयिता
अरविन्द कुमार सिंह,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय धवकलगंज,
विकास खण्ड-बड़ागाँव,
जनपद-वाराणसी।
विषय- हमारा परिवेश
प्रकरण-'फसलों के प्रकार'
विज्ञान कविता
आओ बच्चों तुम्हें बताएँ,
आज हम फसलों के प्रकार।
खरीफ, रबी, जायद तीन हैं,
समझो इनको भली प्रकार।
पहले जानो तुम खरीफ को,
जिसमें तम्बाकू, मक्का, ज्वार,
जूट, धान, मूँग, उड़द, गन्ना, कपास आदि इसके परिवार।
ये फसलें वर्षा ऋतु(जुलाई, अगस्त) के,
प्रारंभ में बोई जाती हैं।
जाड़े के प्रारंभ(नवम्बर) माह में,
काट ली जाती हैं।
अब जानो रबी की फसलें जिसमें,
गेहूँ, जौ, चना, मटर।
अलसी ,अरहर, राई, सरसों,
आलू आदि जो हैं हर घर।
ये फसलें जाड़े के प्रारंभ,
(नवम्बर) में बोई जाती हैं।
गर्मी के प्रारंभ माह (अप्रैल),
में काटी जाती हैं।
अंतिम जायद है जिसमें,
सब्जियाँ, ककड़ी, खरबूजा।
तरबूज आदि जो दाम हैं देते,
इनके सिवा नहीं दूजा।
ये फसलें गर्मी के प्रारंभ,
(अप्रैल) में बोई जाती हैं,
वर्षा के प्रारंभ (जुलाई),
माह में काट ली जाती हैं।
रचयिता
अरविन्द कुमार सिंह,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय धवकलगंज,
विकास खण्ड-बड़ागाँव,
जनपद-वाराणसी।

अति सुंदर व ज्ञानवर्रधक रचना ।। बहुत बहुत बधाई हो भाई ऐसी कृति रचना हेतु ।।
ReplyDelete