जून का महीना

आओ बच्चों जून को
तुम जानो।
होते इसमें दिवस तीस
बात मानो।।

बारह माह में होता यह
छठा महीना।
पड़ती है भीषण गर्मी
बहता है पसीना।।

कौन-कौन दिवस इसमें
हैं मनाये जाते।
जान लो सबको
किस तारीख को ये आते।।

एक जून को मनाया
जाता विश्व दुग्ध दिवस।
कहते इसको संतुलित आहार
पीना रात्रि प्रति दिवस।

पाँच जून है विश्व दिवस पर्यावरण।
लगाओ धरा पर वृक्ष भरपूर
सुरक्षित रहे आवरण।।

चौदह जून है विश्व दिवस रक्तदाता।
रक्तदान है महादान ये जीवन है बचाता।।

इक्कीस जून है विश्व दिवस योग।
करो योग रहो निरोग।

छब्बीस जून अवैध तस्करी दिवस अंतर्राष्ट्रीय।
रोको मिलकर इसको सभी हम सब हैं भारतीय।।

जून का महीना छुट्टी का महीना।
घूमो नाना-नानी के यहाँ
पर भूलना मत खूब पानी पीना।।

रचनाकार
रुखसाना बानो,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय अहरौरा,
विकास खण्ड-जमालपुर,
जनपद-मीरजापुर।

Comments

Total Pageviews