अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,94,शालिनी सोलंकी, अलीगढ़

*👩🏻‍🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2351000318510885&id=1598220847122173

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण- 94*
(दिनाँक- 05 जून 2019)
नाम --शालिनी सोलंकी
पद--सहायक अध्यापक
विद्यालय--पूर्व माध्यमिक विद्यालय गड़राना
विकास क्षेत्र-  धनीपुर
जनपद-  अलीगढ़

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
प्रथम नियुक्ति तिथि-  9-12-99
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति तिथि 13-8 -2007
" सकारात्मक  दृष्टिकोण से विद्यालय में जिम्मेदारी समझते हुए ईमानदारी से आप कार्य करिए देखिए आपको कितना आत्मबल मिलेगा और प्रतिदिन नई ऊर्जा, नये उत्साह और उमंग के साथ विद्यालय में प्रवेश करेंगें ।

   पू० मा० वि० गड़राना में नियुक्ति वर्ष 2007 में हुई थी ।छात्र नामांकन 120 के लगभग था। मेरी रुचि प्रारम्भ से ही शैक्षिक वातावरण को बनाने एवं अधिगम स्तर में सुधार लाने की रही है इसलिए मेरे द्वारा सर्वप्रथम विद्यालय एवं छात्र -छात्राओं के सम्मुख आने वाली चुनौतियों का गहनता से विश्लेषण किया गया। जिससे कि मैं अपने स्वयं के प्रयास से शैक्षिक वातावरण बनाने एवं अधिगम स्तर को सुधारने का प्रयास कर सकूँ । मुझे विद्यालय स्तर पर निम्न चुनौतियों का सामना करना पड़ा --------
* नामांकन के सापेक्ष छात्रों की  उपस्थिति  न रहना।
* छात्रों व अभिभावकों की शिक्षा के प्रति नकारात्मक सोच ।
* कक्षा के अनुसार शैक्षिक स्तर का न होना।
* पठन की समस्या ।
*स्वास्थ्य के  प्रति जागरुक न होना ।
* विद्यालय के प्रति समुदाय के लोगों का उदासीन होना ।

विद्यालय में मिली चुनौतियों के आधार पर  मैंने नामांकन, उपस्थिति, कक्षा शिक्षण को रुचिकर व शैक्षिक सम्प्राप्ति हेतु निम्नलिखित प्रयास किये गये --

* प्रार्थना सभा को रोचक बनाना। प्रेरक संदेश, प्रेरणा गीत, आज के मुख्य समाचार, पी० टी० ,योग, कहानी, विषय से सम्बधित प्रश्नोत्तरी व सामान्य ज्ञान के प्रश्न आदि।
* श्यामपट्ट संदेश लिखवाना व शनिवार को उसकी मौखिक व लिखित परीक्षा लेना ।
*उपस्थिति में वृद्धि हेतु  अभिभावकों से निरंतर सम्पर्क।
* शनिवार को गतिविधि दिवस के रूप में मनाना ।
* स्वयं करके सीखने के अवसर प्रदान करना ।
* गतिविधि आधारित शिक्षण कराना ।
* बच्चों की रुचि के अनुसार खेलकूद कराना ।
* समय -समय पर निबंध, चित्रकला व अंत्याक्षरी प्रतियोगिताएं आयोजित कराना ।
* छात्रों एवं समुदाय के लोगों को पर्यावरण, स्वच्छता अभियान, भू -जल संरक्षण , बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों के प्रति जागरुक करना ।
*  मीना मंच के शैक्षणिक सत्रों का कुशल संचालन ।
*  कमजोर बच्चों को छाँटकर उपचारात्मक शिक्षण देना ।
* ग्रीष्मावकाश में बच्चों को गृहकार्य देना ।
* वर्ष में शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले छात्रों व उनके अभिभावकों को सम्मानित करना
*बाल अखबार का प्रकाशन कराना।
*स्वस्थ आदतों का विकास करना 

उपलब्धियाँ ------

* वर्तमान नामांकन-163
* इन्हीं छोटे- छोटे प्रयासों को देखते हुए वर्ष 2018 में विद्यालय का चयन ब्लाक स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में हुआ ।
*5सितम्बर 2018 को BEO महोदय द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया ।
* डायट अलीगढ़ द्वारा आयोजित शैक्षिक मेले में  नवाचार एवं क्रियात्मक शोध, पाठ योजना व कहानी शिक्षण , सेमिनार व बालिका शिक्षा नाटक में प्रतिभाग करने पर डायट प्राचार्य द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
*  वर्ष 2019 में डायट द्वारा जनपद स्तर  पर "द्वितीय आदर्श पाठ योजना "प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर डायट प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया ।
* "द्वितीप आदर्श पाठ योजना ", हिन्दी , उच्च प्राथमिक स्तर 2018-19---  राज्य स्तर पर चयनित।
* राष्ट्रीप आविष्कार अभियान के अन्तर्गत  ब्लाक स्तर पर पर्यावरण विषय पर  चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रा को पुरस्कृत किया गया ।
* पर्यावरण संरक्षण "रैड टेप मूवमेंट "में योगदान हेतु मिशन शिक्षण संवाद के सहयोग से प्रमाण पत्र ।

प्रेरक संदेश---मैं अपने सभी छोटे - बड़े शिक्षक भाई बहनों से यही कहना  चाहूँगी कि सकारात्मक सोच, ईमानदारी ,लगन व कर्तव्य बोध के साथ अपनी कर्मभूमि पर कार्य करते रहिए। सफलता  आपके कदम अवश्य चूमेगी ।
    धन्यवाद एवं साभार,
टीम मिशन शिक्षण संवाद
शालिनी सोलंकी
स० अ०
पू० मा० वि० गड़राना
विकास क्षेत्र - धनीपुर
जनपद- अलीगढ़ (उ० प्र०)

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews