३४३~ विवेक पाठक (स०अ०) पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरसहा, रूपईडीह, गोण्डा

🏅 अनमोल रत्न 🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद-गोण्डा से अनमोल रत्न शिक्षक साथी भाई विवेक पाठक जी से करा रहे है। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और समर्पित व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया है जो हम सभी के लिए प्रेरक और अनुकरणीय है।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2366654980278752&id=1598220847122173

मैं विवेक पाठक (स०अ०)
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरसहा
शिक्षा क्षेत्र- रूपईडीह, जनपद-गोण्डा से।

मेरी नियुक्ति पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरसहा में जुलाई-2013 में हुई। यह विद्यालय गोड्डा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर रूपईडीह विकास खड्ड मे स्थित हैं।

📋भौतिक परिवेश:-
नियुक्ति के बाद जब मैं पहले दिन विद्यालय पहुँचा तो वहाँ का दृश्य देखकर हैरान रह गया।विद्यालय के बरामदे व कमरों की फर्श टूटी हुई थी। खिलाड़ियों के दरबाजे टूटे हुए थे। एक कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था और उसमें पशु बंधे हुए थे। विद्यालय की दीवारों पर अपशब्द लिखे हुए थे। ऐसे शुरू किया अभियान सबसे पहले मैं ग्राम प्रधान से मिला और उनके सहयोग से सफाई कर्मी को बुलाकर विद्यालय की सफाई करवाई तथा पशुओं को हटवाया उसके बाद कमरे में दरवाजा लगवाया, खिलाड़ियों को सही करवाया, नयी फर्शे बनवाई तथा विद्यालय को आकर्षक ढंग से पेंटिंग करवाया।


📋नामांकन व ठहराव हेतु किये गये प्रयास:-
सबसे पहले मैं घर-घर जाकर लोगों से मिला। चूँकि यह एक बन्द विद्यालय था तो लोगों को मैंने विद्यालय संचालन की जानकारी दी व अच्छी शिक्षा का वायदा कर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इसका सकारात्मक प्रभाव यह रहा कि विद्यालय में नामांकन भी बढ़ा और बच्चों की उपस्थिति भी 80 प्रतिशत हो गयी।



📋विद्यालय में किये गये कार्य:-
👉1- सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
👉2- विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
👉3- मेला स्पेशल कम्पटीशन का आयोजन
👉4- स्मार्ट क्लास का संचालन
👉5- बाल साहित्य का प्रकाशन
👉6- बाल दीवार पत्रिका का निर्माण
👉7- बाल अखबार का उदघाटन
👉8- जीवन कौशल उन्नयन कार्यक्रम
👉9- विद्यालय की वेबसाइट का उदघाटन
👉10- कम्युनिटी पुस्तकालय की स्थापना
👉11- विद्यालय के बच्चों का प्रदर्शन
न्याय पंचायत स्तरीय रोजनिग व सिगिग कम्पटीशन में प्रथम स्थान
👉12- ब्लाक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में वर्ष-2016 में प्रथम स्थान
👉13- ब्लाक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वर्ष-2016 में प्रथम स्थान
👉14- ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज में वर्ष-2016 में प्रथम स्थान
👉15- विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर वर्ष-2018 में आयोजित भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान।
👉16- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज कम्पटीशन में विद्यालय की दो बालिकाओं को क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित जनपद स्तरीय माडल प्रदर्शन प्रतियोगिता में विद्यालय को तृतीय स्थान
👉17- राज्य स्तरीय मीना सम्मेलन में विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार किए गए बाल अखबार का प्रदर्शन।















सादर:-
विवेक पाठक (स०अ०)
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरसहा
शिक्षा क्षेत्र- रूपईडीह, गोण्डा

संकलन:- भोला प्रसाद यादव
टीम मिशन शिक्षण संवाद गोण्डा

नोट: मिशन शिक्षण संवाद परिवार में शामिल होने एवं अपना, अपने जनपद अथवा राज्य के आदर्श विद्यालयों का अनमोल रत्न में विवरण भेजने तथा मिशन शिक्षण संवाद से सम्बंधित शिकायत, सहयोग, सुझाव और विचार को मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर-9458278429 & 7017626809 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
25-06-2019

Comments

Post a Comment

Total Pageviews