एनसीईआरटी स्थापना दिवस
स्कूली शिक्षा में गुणवत्ता सुधार हेतु,
एक स्वायत्त संगठन की स्थापना हुई।
केंद्र और राज्यों की सहायता व सलाह हेतु,
1 सितम्बर 1961 को, NCERT की स्थापना हुई।।
1860 के अधिनियम (XXI) के तहत,
एक साहित्यिक, वैज्ञानिक और धर्मार्थ संस्था बना।
मुख्यालय इसका नई दिल्ली में है,
उद्देश्य इसका शिक्षक-छात्र आवश्यकता पूरा करना।।
चार शैक्षिक क्षेत्रीय हैं इसकी इकाइयाँ
अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर और मैसूर।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा बनाना,
स्कूली शिक्षा व बचपन है प्रारूप हुजूर।।
अब तक राष्ट्रीय पाठ्यक्रम फ्रेमवर्क को,
4 बार संशोधित किया गया है।
पाँचवी प्रारम्भिक संशोधन सर्वेक्षण के लिए,
शिलांग, भोपाल, राजस्थान को चुना गया है।।
रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,
अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,
विकास खण्ड-डोभी,
जनपद-जौनपुर।

Comments
Post a Comment