५९२~ अनमोल रत्न हेमलता गुप्ता (स०अ०) प्रा०वि० मुकन्दपुर, ब्लॉक- लोधा, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

 🏅अनमोल_रत्न🏅

👉1.शिक्षक का परिचय:-
हेमलता गुप्ता (स०अ०)
प्रा०वि० मुकन्दपुर, ब्लॉक- लोधा, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

प्रथम नियुक्ति : 01-02-2013
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 23/04/2018
👉2. विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :-
A- स्वयं के प्रयास: -
1. छात्र उपस्थिति बढ़ाने हेतु विद्यालय में खेल खेल में शिक्षा को स्थान दिया गया।
2. समय समय पर छात्रों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का स्वस्थ आयोजन किया गया।
3. घर-घर जाकर अभिभावक संपर्क बढ़ाया गया।
4. स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने हेतु रैली का बड़े मनोरंजक तरीके से आयोजन किया गया।
5. कोरोना महामारी में ऑनलाइन ई-पाठशाला की शुरुआत  की।
6. समय समय पर मिशन शिक्षण संवाद की ऑनलाइन परीक्षा में गांव के छात्रों को बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कराया गया।
7. छात्रों के लिए प्रकरण आधारित विभिन्न *एनीमेटेड विडिओस्  व पेपर* बनाकर भेजे गए।



B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से :- पठन-पाठन, खेलकूद व अन्य गतिविधि आधारित शिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका
C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से :-
1. विद्यालय में पक्की सड़क
2. 7 पंखे।
3. शौचालय की मरम्मत
4.पेड़ पौधे आदि।
D- शासन के सहयोग से :- वाटर सिस्टम व शुद्ध पेयजल, मल्टीपरपज यूनिट।
E- जन सहभागिता से :- विद्यालय का रखरखाव व सुरक्षा
👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम:-
A- प्रयास से पहले- 105 और प्रयास के बाद नामांकन- 173
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत -80%
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0E9JeNTHmSzUzN9gFDZKMC7Hirt3mUhCiPHid6KPx7HuXvRCiDmdMXPJaUBgfEYDdl&id=100069042482506

👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ :-
विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण :
1. द्वितीय राज्य स्तरीय नाटक प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों द्वारा किए गए नाटक को जनपद स्तर पर प्रथम स्थान मिला एवम राज्य स्तर पर चयनित।
2. राज्य स्तरीय शैक्षिक लघु फिल्म प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों द्वारा अभिनीत फिल्म को जनपद स्तर पर प्रथम स्थान मिला एवम राज्य स्तर पर चयनित।
3. मिशन शिक्षण संवाद द्वारा कराई गई जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला।
4. विद्यालय को जनपद एवं मण्डल स्तर पर पहचान दिलाई।
5. मिशन शिक्षण संवाद द्वारा  आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता मिशन शक्ति प्रतियोगिता एवं बसंतोत्सव प्रतियोगिता में छात्रों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भेजे गए।
6. बच्चों द्वारा कराए गए क्राफ्ट को
समाचार पत्र में स्थान मिला।
7. बाल चौपाल में बच्चों का चयन
👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ :-
1. प्रतिदिन पी.टी., व्यायाम आदि योग क्रियाओं को दैनिक नियम बनाया गया।
2. नैतिक शिक्षा की कहानियों को प्रार्थना का अंग बनाया।
3. शिक्षा को मनोरंजक व सरल बनाने के लिए पाठ्यक्रम पर आधारित कॉमिक्स व कविताएं बनाई।
4. खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का नियमित आयोजन
5. प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का नियमित उपयोग इत्यादि|
👉6 - विद्यालय की उपलब्धियाॅं :-
1. यूनिसेफ संस्था द्वारा मण्डल स्तरीय बाल वाटिका हेतु अलीगढ़ मण्डल में विद्यालय (प्रा० वि० मुकन्दपुर) का चयन
2. बेसिक शिक्षा विभाग, अलीगढ़ द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय में चयन
3. अरविंदो सोसायटी द्वारा रोल मॉडल स्कूल के रूप में चयन
शिक्षक की उपलब्धि -
1 यूनिसेफ द्वारा मेरी शैक्षिक गतिविधि का चयन
2. राज्यस्तरीय कॉमिक्स प्रतियोगिता में सहायक निदेशक द्वारा सम्मानित
3. द्वितीय राज्य स्तरीय नाटक प्रतियोगिता में चयन
4. चतुर्थ राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में चयन
5. चतुर्थ राज्य स्तरीय आदर्श पाठ योजना प्रतियोगिता में चयन
6.वर्तमान की शैक्षिक लघु फिल्म प्रतियोगिता में चयन
7. राज्य स्तर पर ब्रज भाषा में काव्य प्रतियोगिता में चयनित
8. जनपद स्तर पर उपरोक्त सभी प्रतियोगिता में प्रथम,
9. अरविंदो सोसायटी द्वारा शून्य में नवाचार में सम्मानित
10. आईसीटी प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रमाण पत्र
11. विभिन्न ऑनलाइन कार्यशालाओं में राज्य स्तर पर ई-प्रशस्तिपत्र प्राप्त।
12. मिशन शिक्षण संवाद की राज्यस्तरीय काशी कार्यशाला में सम्मानित।
13.मिशन शिक्षण संवाद में आईसीटी का प्रशिक्षण लेकर बुलंदशहर, बदायूं, बरेली, प्रयागराज में एक प्रशिक्षक के रूप में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया।
14. मथुरा कार्यशाला में सम्मानित
15. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज अंतर्राष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच द्वारा निर्मित भारत को जाने में अलीगढ़ जिले से सहभागिता के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित
👉7- मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश :-
मिशन जब साथ है मेरे, तो डर की क्या बात है।
हमेशा आगे बढ़ते रहें, मिशन तो सबके साथ है।।
पल-पल पर करता है यह मदद, यह है मेरा स्वाभिमान।
करता शिक्षा का उत्थान, करता शिक्षक का सम्मान।
👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:-शिक्षक यानी एक विश्वसनीय हाथ जो हमें अवसाद में डूबने से बचा ले, शिक्षक यानी जिनका एक शब्द निराशा के पलों में आशा का दीप बन जाए। एक ऐसा व्यक्तित्व जो हमारे हित में सही मार्ग दिखाए ।... और एक ऐसा संबल जिस पर हम खुद से ज्यादा भरोसा कर पाए।
इसी जिम्मेदारी को ध्यान में रखकर शिक्षक समर्पित भाव से कार्य करें।
संकलन : यतेन्द्र सिंघल
मिशन शिक्षण संवाद परिवार अलीगढ़
नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो उनका विवरण और फोटो अनमोल रत्न में शामिल करने के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते-सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
20-09-2022

Comments

Total Pageviews