५७३~ अनमोल रत्न डॉ० प्रभुनाथ प्रसाद गुप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा खुर्द (कम्पोजिट), लक्ष्मीपुर, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

 🏅 #अनमोल_रत्न🏅

👉 1- शिक्षक का परिचय:-
डॉ० प्रभुनाथ प्रसाद गुप्त  विद्यालय- उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा खुर्द (कम्पोजिट), लक्ष्मीपुर, महराजगंज, उत्तर प्रदेश। 


प्रथम नियुक्ति:- 25- 11- 1999
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त:- 24- 08- 2004  

👉 2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास:-
एक-डेढ़ साल के ब्लॉक संसाधन केन्द्र के सह-समन्वयक कार्य के बाद जब अपने मूल विद्यालय में मेरी वापसी हुई तो विद्यालय की स्थिति खराब हो चुकी थी, बच्चों का पलायन हो चुका था....आधारभूत सुविधा न्यून स्तर तक नहीं बची थी। उस समय विद्यालय कम्पोजिट भी नहीं हुआ था। सह-समन्वयक पद पर जाने से पूर्व मेरे पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 300 के ऊपर की छात्र संख्या थी। एक-डेढ़ वर्ष में ही स्थिति इतनी खराब हो गयी कि छात्र संख्या 116 की रह गयी और छात्र-उपस्थिति प्रतिशत तो 30-35 ही रह गयी थी। विद्यालय की स्थिति देखकर मुझे रोना आ गया। मैं प्रत्येक अभिभावकों के घर जाकर सम्पर्क किया, समुदाय से सहयोग लिया। आज मेरा विद्यालय पुनः अपने उसी रूप को प्राप्त कर लिया है। मैंने संकल्प लिया और बच्चों से वादा किया कि अब मैं अपने कार्यकाल में कहीं भी विद्यालय छोड़कर किसी भी पद पर नहीं जाऊंगा। आज मेरा विद्यालय ही मेरा सब कुछ है। मेरी आत्म संतुष्टि ही मेरा पुरस्कार है। बच्चों के लिए कविताएँ लिखना...उनके जीवन को सँवारना.... उनके अज्ञानता रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश भर सकूँ, यही मेरे जीवन का एक मात्र उद्देश्य है।






B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से:- सभी के सहयोग से विद्यालय दिन प्रतिदिन तरक्की कर रहा है।

C-जनप्रतिनिधि के सहयोग से:- समय समय पर सहयोग प्राप्त होता रहता है।

D:- शासन के सहयोग से:- जो भी योजनाए आती हैं उनका शासन के मंशानुरूप कार्य किया जाता है।

E -जनसहभागिता:-समय समय सहयोग  मिलता है।
3- किए गये प्रयासों का परिणाम:
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन- 126/267
B - वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत 80-90
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या- 4

4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ:-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण:- मीना मंच में जिला स्तरीय, और ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मानित।
















B- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ: बेसिक बाल क्रीड़ा  प्रतियोगिता में ब्लॉक, जिला और मण्डल स्तर पर जीतने का गौरव।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0BkP3JiqKwBWmEKHdsNCzEHFgF6Mww6CbHwxZRfsKoeR5GZHEobZZjexeVUGywbwHl&id=100069042482506

👉5- विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-
इन सभी कार्यों में पुरस्कृत

👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:-
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:- विद्यालय में नित नवाचार होता रहता है।
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण:-
कई उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद स्तर पर सम्मानित।
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ:- नियमित उपस्थिति और कक्षा शिक्षण के द्वारा विद्यालय को ऊँचाई प्रदान करना।

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: -
शिक्षकों एवं बच्चों के लिए मिशन शिक्षण संवाद प्रेरणा के रूप में कार्य कर रहा है।
👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:-
चारित्रिक दृढ़ता, निष्ठा, सत्यपरायणता, और समर्पण का एक उदाहरण।

👉I- संकलन एवं सहयोग
नाम: अरविन्द कुमार पाण्डेय
मिशन शिक्षण संवाद परिवार महराजगंज

नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो उनका विवरण और फोटो अनमोल रत्न में शामिल करने के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते - सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
04-09-2022 

Comments

Total Pageviews

1162990