राष्ट्रीय पोषण सप्ताह
1 सितंबर से 7 सितंबर तक पोषण सप्ताह मनाएँ,
लोगों को पोषण के महत्व को बताएँ।
स्वस्थ रहने को प्रोटीन, विटामिन है जरूरी,
जन-जन तक इसकी उपयोगिता पहुँचाएँ।।
1982 में खाद्य एवं पोषण बोर्ड द्वारा शुरुआत,
बेहतर भलाई को करनी है एक शुरुआत।
सरकार द्वारा की जा रही है एक पहल,
पूर्ण करने इच्छा पोषण सप्ताह अभियान है शिक्षित।।
बेहतर शारीरिक विकास को उचित आहार जरुरी,
कुपोषण से मुक्ति को पोषण से ना करें दूरी।
स्वस्थ राष्ट्र बनाने का सरकार का है लक्ष्य,
विभिन्न प्रतियोगिताएँ हो गईं अब जरुरी।।
पोषण खाद्य पदार्थों के सेवन का विज्ञान,
आवश्यक ऊर्जा जीने की, करता है प्रदान।
सात प्रकार के पोषक तत्वों की है आवश्यकता,
कोई तत्व कम ना हो रखना इसका ध्यान।।
बच्चों को भी इसकी महत्ता बताएँ,
पोषक तत्वों से अवगत कराएँ।
कमियाँ देती हैं कई लोगों को जन्म,
कोशिश करें कमी से सभी बच पाएँ।।
रचयिता
नम्रता श्रीवास्तव,

Comments
Post a Comment