५६९~ अनमोल रत्न सुषमा राय, कंपोजिट स्कूल पगरा, देवरिया सदर, देवरिया, उत्तर प्रदेश

 🏅 #अनमोल_रत्न🏅

👉1..शिक्षक का परिचय :- सुषमा राय, कंपोजिट स्कूल पगरा, देवरिया सदर, देवरिया, उत्तर प्रदेश


प्रथम नियुक्ति : 24/12/2005
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 08/08/2011
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास: छात्रों की दो टीमों का राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में मार्गदर्शन राज्य स्तर तक, 12 छात्रों का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का फॉर्म भरना पठन सामग्री एवं मार्गदर्शन देना, दो छात्र पास हुए। शैक्षिक सामग्री हेतु अपना यूट्यूब चैनल चलाना जिसमें 27 स्वनिर्मित शैक्षिक वीडियो अपलोड किए गए हैं। छात्रों के लिए t.l.m. चार्ट्स मॉडल्स आदि बनाना, कक्षा कक्ष में आईसीटी टूल्स जैसे लैपटॉप स्पीकर आदि का प्रयोग करके पाठ को रुचिकर बनाना, शून्य निवेश नवाचार एवं विज्ञान की प्रदर्शनी में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रतिभाग करना एवं छात्रों का भी प्रतिभाग करवाना,
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से: विद्यालय में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाना तथा खेल रैली में बच्चों को ले जाना जिला स्तर तक
C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से: छात्राओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकें खरीदना तथा प्रोजेक्ट्स बनाने में सहयोग लेना
D- शासन के सहयोग से: TLM निर्माण हेतु धनराशि (शिक्षक संकुल के पद पर रहने के कारण)
E- जन सहभागिता से: छात्रों को समय-समय पर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना हेतु उपहार देना








👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम: दो छात्राओं की एक टीम ने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग किया तथा राज्य बाल वैज्ञानिक का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। दो छात्रों ने राष्ट्रीय आविष्कार योजना में जिला स्तर पर नवां स्थान प्राप्त करके 1000 रुपए प्राप्त किए। 5 छात्राओं के समूह ने जिला स्तरीय अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। 2 छात्रों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की। एक छात्रा ने विद्या ज्ञान की प्रथम परीक्षा उत्तीर्ण की। दो बार स्वयं मेरा राज्य स्तरीय आदर्श पाठ योजना अंग्रेजी में चयन हुआ। मेरी उड़ान प्रतियोगिता में कहानी लेखन में मेरे मार्गदर्शन से एक छात्र का चयन राज्य स्तर तक हुआ। छात्रों की पढ़ने में रुचि बढ़ी है। विभाग के द्वारा मुझे अनेक प्रशस्ति पत्र समय-समय पर प्राप्त हुए।
A- प्रयास से पहले 67 और प्रयास के बाद नामांकन–85
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत 75- 80%
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या: 2 छात्र NMMSE में पास हुए, 2 छात्राएं NCSC में राज्य स्तर तक चयनित हुईं, 5 छात्राएं जिला स्तर पर अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता में पुरस्कृत, 2 छात्र राष्ट्रीय आविष्कार योजना में जिला स्तर पर पुरस्कृत

👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ:- 2 छात्र NMMSE में पास हुए, 2 छात्राएं NCSC में राज्य स्तर तक चयनित हुईं, 5 छात्राएं जिला स्तर पर अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता में पुरस्कृत, 2 छात्र राष्ट्रीय आविष्कार योजना में जिला स्तर पर पुरस्कृत

A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण: 1.राष्ट्रीय आविष्कार योजना में विज्ञान प्रदर्शनी में जिले में नवा स्थान प्राप्त कर ₹1000 एक पुस्तक पेंसिल बॉक्स एवं प्रमाण पत्र । 2. छात्राओं को राज्य बाल वैज्ञानिक का प्रमाण पत्र तथा 6 छात्रों को जिला बाल वैज्ञानिक के प्रमाण पत्र। 3. पांच छात्राओं को अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर स्वर्ण पदक तथा 5 छात्राओं को जिले स्तर पर रजत पदक एवं सर्टिफिकेट। 4. एक छात्र का मेरी उड़ान प्रतियोगिता में कहानी लेखन के लिए राज्य स्तर पर चयन तथा ट्रॉफी व प्रमाण पत्र।
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण: विद्याज्ञान प्रतियोगी परीक्षा के प्रथम चरण में एक छात्रा उत्तीर्ण,  राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 2 छात्र उत्तीर्ण हुए।















C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ: श्रुतलेख में तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर एक छात्रा, अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में 5 छात्राएं जिला स्तर पर रजत पदक प्राप्त कीं, मेरी उड़ान के अंतर्गत कहानी लेखन प्रतियोगिता में 1 छात्र राज्य स्तर तक चयनित , राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दो छात्राएं राज्य स्तर तक चयनित, राष्ट्रीय आविष्कार योजना में विज्ञान का मॉडल बनाने के लिए 2 छात्रों को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0QjGpcyRCkgqhW9Au5DFWAZs9Cp8LCuBuRJ1bMqwmxmTpot11wGjUEJazHNi6CboQl&id=100069042482506

👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-शिक्षण में आईसीटी टूल्स एवं गतिविधियों का प्रयोग तथा TLM का भरपूर प्रयोग व निर्माण, 26 जनवरी एवं 15 अगस्त पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों  का आयोजन एवं अधिक से अधिक छात्रों का प्रतिभाग।
👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:- दो सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिकाएं राज्यपाल पुरस्कार से आच्छादित।
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:- आईसीटी टूल्स लैपटॉप स्पीकर माइक आदि का प्रयोग। स्व निर्मित ई-कंटेंट्स का कक्षा शिक्षण में प्रयोग। चार्ट मॉडल एवं शैक्षिक सामग्री का निर्माण व उपयोग
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण: जिला स्तर पर विज्ञान संचारक सम्मान, राज्य स्तर पर दो आदर्श पाठ योजना अंग्रेजी में चयन, "आओ स्कूल चलें" अभियान में नवाचारी शिक्षक का प्रशस्ति पत्र, शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन द्वारा आदर्श शिक्षक का सम्मान पत्र, श्री अरोबिन्दो सोसायटी द्वारा प्रशस्ति पत्र,  आदि।

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका सहयोग व योगदान अतुलनीय और सराहनीय है।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- छात्रों को हर वह अवसर प्रदान करना शिक्षक समाज का कर्तव्य है जो उनके लिए विभाग द्वारा निर्गत है और जिसके वे हकदार हैं।

👉9- संकलन एवं सहयोग
नाम: भोला चौधरी
मिशन शिक्षण संवाद परिवार देवरिया

नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो उनका विवरण और फोटो अनमोल रत्न में शामिल करने के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते - सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
01-09-2022 

Comments

Total Pageviews