५९१~ अनमोल रत्न रत्नेश बाला (प्र०अ०) कन्या पी०ए०सी० कांशीराम नगर, मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

 🏅 #अनमोल_रत्न🏅

👉1..शिक्षक का परिचय:-
रत्नेश बाला (प्र०अ०)
कन्या पी०ए०सी० कांशीराम नगर, मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

प्रथम नियुक्ति : 01 सितम्बर 1987
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 01 सितम्बर- 1987
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास :  नियुक्ति के समय विद्यालय पी०ए०सी० 23 बटालियन में संचालित था जहाँ विज्ञान और गणित शिक्षण पर विशेष रूप से कार्य किया।  4 जुलाई 2011 में विद्यालय काशीराम नगर में शिफ्ट हो गया, जिससे विद्यालय की छात्र संख्या शून्य हो गई।  शुरू के 5 वर्ष विद्यालय MDA  के शॉपिंग काम्प्लेक्स में संचालित किया गया, जहाँ कक्षा के नाम पर छोटी-छोटी दुकानें हमें मिली, लेकिन हौसला कमजोर न पड़ने दिया और शून्य से शुरूआत करने के लिए स्टॉफ के साथ घर-घर सम्पर्क किया, जिससे अभिभावकों और बच्चों में एक सकारात्मक संदेश का संचार हुआ और विद्यालय में नामांकन बढ़ने लगा।  इस स्थान पर हमें असामाजिक तत्वों का भी बहुत सामना करना पड़ा। अगस्त 2016 में विद्यालय को वर्तमान भवन मिला जिससे वास्तव में एक विद्यालय में कार्य करने जैसी भावना का एहसास हुआ। इसके बाद कार्य किया भवन को  शिक्षा के एक मंदिर के रूप में परिवर्तित करने का और विद्यालय में आकर्षक रंग रोगन, पेंटिंग, स्लोगन, वृक्षारोपण आदि कार्य आरम्भ किए। एक आकर्षक विज्ञान प्रयोगशाला बनायी, ICT का प्रयोग आरम्भ किया।










B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से : सभी शिक्षकों ने बच्चों के शैक्षिक स्तर को उच्च करने के लिए कठिन मेहनत की हैं। शिक्षकों द्वारा रोचक गतिविधियों, TLM, नवाचारी प्रयोग पर निरंतर कार्य किया जाता हैं साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों में भी बच्चों को प्रतिभाग कराया जाता हैं।
C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से: रोटरी क्लब मुरादाबाद द्वारा छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परिक्षण कराने के साथ ही छात्र छात्राओं को कॉपी पेंसिल  का वितरण  समय समय पर किया गया है।
साथ ही कक्षा कक्षों में पंखे लगवाने का कार्य किया गया हैं।
D- शासन के सहयोग से : स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 10 कक्षा कक्षों में स्मार्ट कक्षा का संचालन, प्रत्येक कक्षा कक्ष में टाइलीकरण, प्रांगण की इंटरलॉकिंग, विद्यालय में शुद्ध पेयजल हेतु वाटर फिल्टर, छात्र छात्राओं हेतु झुले।
E- जन सहभागिता से: वृक्षारोपण द्वारा विद्यालय को आकर्षक बनाना।
F- अन्य सहयोग से: बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रिया अग्रवाल जी द्वारा कक्षा 1 के लिए फर्नीचर प्रदान किया गया तथा विद्यालय में झुले लगवाए गये।



👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम:
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन
सत्र 2019..20 - 315
सत्र 2020..21 - 345
सत्र 2021..22 - 435
सत्र 2022..23 - 485
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत :-
80% से अधिक
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या:-
🎯35 वर्ष के शिक्षण काल में विद्यालय की एक छात्रा खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर चयनित।
🎯10 से अधिक छात्राओं का चयन बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद पर।
🎯04 छात्राओं का पुलिस विभाग में चयन।
👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ:-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण:
🎯 राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार अभियान  के अंतर्गत पेंटिंग, निबंध, क्विज़ प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त किया गया।
🎯 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उप्र द्वारा उड़ान 2022 कार्यक्रम में जिला स्तर पर पेंटिंग, क्विज एवं मॉडल प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त किया गया।
🎯 स्कूल चलो अभियान 2022 में छात्र रोहित भाषण देने पर  C.D.O महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया।
👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ :-
विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों व खेल कूद प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, लोकनृत्य, नाटक आदि में प्रतिभाग किया गया और पुरस्कार प्राप्त किया गया।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02LgUnFxGhxctbyVYpY8vNs6fC7XwKqyJieyeCHiTt2aVNyuTdQkR8EDGSVZX2yU6cl&id=100069042482506
👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:-
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:- खेल खेल में शिक्षण, ICT का प्रयोग, गतिविधि आधारित शिक्षण, कहानी, कविता का शिक्षण में प्रयोग, रोल प्ले आदि पर कार्य।












B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण :
🎯 वर्ष 2018..19 में राज्य स्तर पर कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त।
🎯 वर्ष 2018..19 में रोटरी क्लब द्वारा सम्मानित।
🎯 5 सितम्बर 2019 को शिक्षक दिवस के अवसर पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक द्वारा सम्मानित।
🎯 मिशन शिक्षण संवाद जनपद
मुरादाबाद द्वारा 2021 में शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
🎯 राष्ट्रीय बालिका दिवस 2020 माननीय कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र चौधरी जी द्वारा सम्मानित।
🎯 वर्ष 2022 में डी० एम० सर द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित।
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ :
जुलाई 2019 में केयर इंडिया द्वारा विज्ञान प्रशिक्षण के लिए विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट अहमदाबाद के लिए चयनित किया गया।
👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:
मिशन शिक्षण संवाद विभिन्न गतिविधियों द्वारा शिक्षक समाज में एक नया उत्साह व उमंग का संचार करने का कार्य कर रहा हैं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि मिशन शिक्षण संवाद परिवार इसी तरह निरंतर आगे बढ़ता रहे और समाज का पथ प्रदर्शक बना रहे।
👉8- शिक्षक समाज के लिए संदेश:-  शिक्षक समाज के लिए मेरा संदेश है कि हम सभी सदैव पुरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहते हुए समाज के जो बच्चें हमारे  विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने आ रहे हैं उनके भविष्य को संवारने का कार्य करते रहे और देश के नवनिर्माण में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करते रहे।
👉9- संकलन एवं सहयोग
संयोगिता एवं रोशनी सिंह
मिशन शिक्षण संवाद परिवार मुरादाबाद
नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो उनका विवरण और फोटो अनमोल रत्न में शामिल करने के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते-सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
17-09-2022

Comments

Total Pageviews