५७४~ अनमोल रत्न रिज़वानुल्लाह खाँ कम्पोजिट विद्यालय अमोढ़ा, घुघली, महराजगंज, उत्तरप्रदेश
🏅 #अनमोल_रत्न🏅
👉1..शिक्षक का परिचय:-
रिज़वानुल्लाह खाँकम्पोजिट विद्यालय अमोढ़ा, घुघली, महराजगंज, उत्तरप्रदेश
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास:
मैं वर्तमान विद्यालय में 06-10-2007 को प्र०अ० के रूप में नियुक्त हुआ। उस समय विद्यालय में शिक्षकों की कमी थी, भौतिक परिवेश बहुत ही खराब था। न चहारदीवारी थी न हैंडपम्प के जल निकासी की कोई व्यवस्था थी।विद्यालय परिसर पशुओं का चारागाह था। चारों तरफ अतिक्रमण था। पहली बार स्थिति को देखकर घबरा गया। फिर मैंने फ़िज़ा बदलने की ठानी और लग गया। ग्राम प्रधान और अभिभावकों के साथ बैठक करके सुधार के लिए अपनी योजना रखी लेकिन किसी ने कुछ खास रुचि नही ली। उस समय नामांकन तो 155 का था, परन्तु उपस्थिति न के बराबर थी। फिर प्रतिदिन विद्यालय समय के पूर्व घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू किया जिसके फलस्वरूप अभिभावकों का विश्वास जगने लगा। फिर जूनियर विद्यालय की स्थापना हुई और चहारदीवारी का निर्माण हुआ और विद्यालय सुरक्षित हुआ। फिर मैंने विद्यालय के भौतिक परिवेश को बदलने के लिए बच्चों के साथ मिलकर क्यारियाँ बनवाई, कुछ गमलों की व्यवस्था की परन्तु अगले दिन सभी पौधे गायब व गमले टूटे - फूटे मिले। मैंने हार नहीं मानी और बच्चों की बागवानी और सुरक्षा समिति का गठन किया जिसका परिणाम यह हुआ कि आज विद्यालय में लगभग 150 गमले तथा क्यारियों में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित हैं। विद्यालय की बागवानी क्षेत्र में चर्चित है। फिर स्वयं के प्रयास से मैंने बच्चों के बैठने के लिए डेस्क-बेंच की व्यवस्था की।
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से:
विद्यालय के अन्य सहयोगियो के साथ मिलकर प्रतिदिन कुछ नया करने की कोशिश करता हूँ। विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने में सभी का योगदान है सभी तन मन और धन से समर्पित रहते हैं। सभी स्टाफ अपना जन्मदिन विद्यालय में ही मानते हैं और बच्चों की सुविधाओं के लिए कुछ न कुछ दान करते हैं।
C- जन सहभागिता से:
मेरे द्वारा सोशल मीडिया पर दान के लिये अपील करने पर कोलकाता के व्यवसायी श्री हजारीमल सिरसिलेवाला जी ने स्मार्ट क्लास की स्थापना हेतु ₹50000 का दान दिया।
व्यवसायी श्री गणेश अग्रवाल जी द्वारा विद्यालय में इन्वर्टर की व्यवस्था की गई।
जागरूक नागरिको द्वारा लगभग 10 पंखे दान में दिए गए हैं।
अभिन्न मित्र श्री नवल किशोर यादव जी द्वारा विद्यालय के लिए प्रिंटर का दान किया गया।
आज विद्यालय में सामुदायिक सहयोग से स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरा, इन्वर्टर लग चुका है। मैं उन सभी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता हूँ।
👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम:
A- प्रयास से पहले 155 और प्रयास के बाद 246 बच्चे नामांकित हैं।
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत -80% से ज्यादा
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या-04
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02gAMrMktHbfhBfsG4cJWVATStFrrEfi1zuhWDRWDJSrofRNMQdnk28zbhoL2sJP8Kl&id=100069042482506
👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ:-
विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार एवं प्रतियोगिता में सफलता का विवरण:-
- अंश कुमार प्रेरक बालक पुरस्कार।
-ब्लॉक स्तरीय खेल में गोला फेंक (शॉट-पुट) में इंद्रजीत कुमार कोप्रथम स्थान।
- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2021-22 में आलोक कुमार चयनित।
- राष्ट्रीय अविष्कार अभियान 2021 के क्विज में शिवानी यादव व इंद्रजीत कुमार चयनित।
- राष्ट्रीय अविष्कार अभियान 2022 के क्विज में अंश कुमार, अमृता राय, मिथिलेश कुमार चयनित।
👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-
शिक्षकों द्वारा शिक्षा में नई-नई तकनीकी का प्रयोग किया जाता है। विद्यालय में नवोदय, विद्याज्ञान, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षाओ की तैयारी करायी जाती है। सांस्कृतिक एवं खेल कूद प्रतियोगिताएं भी समय-समय पर आयोजित करायी जाती हैं।
प्रत्येक माह शत प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाता है।
👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:-
A- जनपद के 12 उत्कृष्ट विद्यालयों में चयन हुआ।
B- ब्लॉक का मॉडल विद्यालय
C- श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विद्यालय को ट्विटर एवं फेसबुक में स्थान दिया गया।
D- डायट द्वारा ई-मैगज़ीन में अप्रैल 2022 के अंक में स्थान दिया गया।
E- ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम और इन्नोवेटिव पाठशाला के लिए श्रीमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
F- 2021-22 में ब्लॉक स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक का पुरस्कार मिला।
👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:
मिशन शिक्षण संवाद अध्यापकों के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से हमें अपने अध्यापक भाई-बहनों के क्रिया-कलापों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मिशन के संस्थापक एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करता हूँ।
👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:-
अपने अध्यापकों से मैं यही कहना चाहूँगा कि हमारे पेशे से ज्यादा इस दुनियाँ में कोई भी पवित्र कार्य नहीं है, इसलिए हमें अपना कार्य सम्पूर्ण समर्पण के साथ करना चाहिए।
👉9- संकलन एवं सहयोग :
अरविन्द कुमार पाण्डेय
मिशन शिक्षण संवाद परिवार महराजगंज
नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो उनका विवरण और फोटो अनमोल रत्न में शामिल करने के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते - सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
04-09-2022


























Comments
Post a Comment