दादा भाई नौरोजी

मुंबई के एक पारसी परिवार में,

4 सितंबर 1835 में जन्मे नौरोजी।

माता उनकी माणिक बाई थीं,

पिता थे पलंदी दोर्दी जी नौरोजी।।


नेटिव एजुकेशन सोसाइटी स्कूल" में

स्कूली शिक्षा उन्होंने प्राप्त की।

'एलफिंस्टन इंस्टीट्यूट मुंबई' से,

उच्च शिक्षा की उपाधि ली।।


लंदन 1892 चुनाव में उम्मीदवार बनाये गये,

दादा पहले ब्रिटिश भारतीय एम पी चुने गये।।

उन्होंने ही प्रसिद्ध 'ड्रेन थ्योरी' प्रस्तुत किया,

ब्रिटिश के शोषण नीति को उजागर किया।।


'ग्रैंड ओल्ड मैन' के नाम से,

दादा भाई नौरोजी जाने जाते।

आर्थिक राष्ट्रवाद के जनक, 

भारत के पितामह माने जाते।।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews