५८४~ अनमोल रत्न आलोक कुमार गुप्त कंपोजिट विद्यालय जमुनहा (स०अ०) श्रावस्ती,उत्तर प्रदेश

 🏅 #अनमोल_रत्न🏅

👉1..शिक्षक का परिचय :-

आलोक कुमार गुप्त
कंपोजिट विद्यालय जमुनहा (स०अ०) श्रावस्ती,उत्तर प्रदेश

प्रथम नियुक्ति : 13-02-2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 08-08-2011
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास : बच्चों और अभिभावकों में शिक्षा के महत्व को समझाकर विद्यालय के प्रति सकारात्मक सोच जागृत करना।
जनसंपर्क कर बच्चों का नामांकन बढ़ाना।
शासन द्वारा लोगों के लिए चलाई जा रही लाभपरक योजनाओं से जनसमूह को अवगत कराते हुए उनको लाभान्वित करने हेतु प्रेरित करना। जिससे जन समूह का विद्यालय के प्रति रुझान बढ़ता है।
नये-नये तरीकों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करना।
खेल-खेल में सीखने पर जोर देना।
सहयोग भावना को बढ़ावा देना।
टी०एल०एम०, प्रिंट रिच मटेरियल, ब्लूटूथ स्पीकर, दीक्षा एप रीड, एलांग एप, तथा स्मार्टक्लास का प्रयोग कर बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाना।
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से : विद्यालय में हर माह विभिन्न दिवसों पर महापुरुषों के जन्म दिवस व अन्य आयोजन यथा- ओजोन संरक्षण दिवस, ऊर्जा संरक्षण दिवस, विश्व शौचालय दिवस, पर्यावरण दिवस, पृथ्वी दिवस , दिवस शिक्षक दिवस पर क्विज, निबंध, पेंटिंग, वाद-विवाद, निबंध व भाषण व अन्य पाठ्यसहगामी गतिविधियों एवं खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ऊर्जावान और सकारात्मक माहौल बनाना।







C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से : ( ग्राम प्रधान द्वारा)
1) विद्यालय परिवेश को अच्छा बनाना।
2) स्मार्ट क्लास का टाइली करण।
3) 12 कक्षाओं में फर्श का टाइलीकरण।
4) दिव्यांग शौचालय की स्थापना।
5) पाथवे का निर्माण ।
6) मल्टिपल हैंड वॉश का निर्माण।
D- शासन के सहयोग से :
1) स्मार्ट क्लास की स्थापना ।
2) समरसेबल पंप की स्थापना।
3) शुद्ध पेयजल हेतु R O की स्थापना।
E- जन सहभागिता से : वृक्षारोपण द्वारा विद्यालय परिवेश को सुन्दर बनाना।
F- अन्य सहयोग से : विद्यालय में शुद्ध पेयजल हेतु वाटर फिल्टर की स्थापना।

👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम : 1) अभिभावकों ने हमारे विद्यालय में भरोसा दिखाया है। वर्तमान सत्र 2022-23 में छात्र संख्या 1020 है, जो उत्तरोत्तर बढ़ रही है। विगत सत्र 20 21- 22 में यह संख्या 1002 थी।सर्वाधिक नामांकन के लिए हमारे विद्यालय को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सर्वाधिक नामांकन का पुरस्कार दिया गया है। इस वर्ष भी विकासखंड जमुनहा में सर्वाधिक नामांकन के लिए विद्यालय को खंड शिक्षा अधिकारी जमुनहा द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
2) प्राइवेट स्कूल से बच्चों का हमारे विद्यालय में आना।
A-
B- वर्तमान उपस्थिति 70 प्रतिशत से अधिक
C-प्रतिवर्ष विभिन्न खेलकूद एवं अन्य पाठ्य सहगामी प्रतियोगिताओं में छात्रों की प्रतिभागिता।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02g9i6QtkeReqWRgoxiPQufTJm3mAYpiLtQMvWsBxP9A1bkrXKH876A6kTDQBPMnv2l&id=100069042482506
👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ :-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण :
1) ब्लॉक स्तर पर क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, खो-खो, अंत्याक्षरी एवं एकांकी जैसे प्रतिस्पर्धा में विजेता।
2) छात्रों का चयन विकासखंड स्तर पर आयोजित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय के 06 बच्चों का चयन।
3) परिवहन विभाग द्वारा यातायात सुरक्षा पर आयोजित निबंध, स्लोगन राइटिंग, पेंटिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में विगत 2 वर्षों से विद्यालय के छात्रों का चयन।
👉5- विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ :-
1) BRC पर समय- समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में स्वयं प्रतिभाग करना, तथा बच्चों को भी प्रतिभाग कराना।
3) विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की तैयारी कराना।
👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:-
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:- 1) विभिन्न विषयों के प्रकरणों पर आधारित टी०एल०एम० निर्माण व उनका शिक्षण में प्रयोग।
2) रुचिकर गतिविधियों के द्वारा कक्षा शिक्षण में बच्चों की सहभागिता बढ़ाना।
3) कोरोना काल में ऑनलाइन कक्षा से वंचित छात्रों को व्हाट्सएप समूह से जोड़ कर उनके शिक्षण कार्य।
4) कोरोना काल में बेसिक शिक्षा परिषद और यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित पाठ सहगामी गतिविधि उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र राघवेंद्र कुमार मिश्र तथा छात्रा लजीना फातमा द्वारा लघु कथा कथा लेखन के लिए राज्य स्तर पर चयन।
5) 2021-22 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में विद्यालय के 8 छात्रों का चयन। दिन में प्रथम दो छात्र जिला टॉप किए।

B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण :
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ:
1) माननीय मुख्यमन्त्री जी द्वारा  सर्वाधिक नामांकन के लिए विद्यालय को पुरस्कृत किया जाना।
चतुर्थ राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में मेरा चयन।
3) उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में मेरा चयन।
4) राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 8 छात्रों के चयन पर कॉलेज आफ टीचर एजुकेशन लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा विद्यालय को प्रशस्ति पत्र दिया जाना।
5) खंड शिक्षा अधिकारी जमुनहा द्वारा सर्वाधिक नामांकन सत्र 2022-23के लिए विद्यालय को प्रशस्ति पत्र दिया गया ।
👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:
मिशन शिक्षण संवाद स्वतः स्फूर्त शिक्षकों का एक ऐसा समूह है जो बेसिक के शिक्षकों की प्रतिभाओं को निखारने में तथा शिक्षा के उत्थान व मानवता के कल्याण के लिए निरन्तर प्रयासरत है। मिशन से प्रेरित होकर हजारों शिक्षक आज पूरी लगन एवं मेहनत से शिक्षा में सुधार एवं बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं में उपलब्धि हेतु प्रयास कर रहे हैं। मिशन शिक्षण संवाद के लिए मेरा यही संदेश है कि यह अरुणाभा हमारे भविष्य को नई दिशा प्रदान करती रहे।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:-
हमें बच्चों के भविष्य निर्माण का सुनहरा मौका मिला है। जिसमें हमें निस्वार्थ भाव से तन मन व धन से सहयोग करना चाहिए।
👉9- संकलन : आशीष कुमार मिश्र
मिशन शिक्षण संवाद परिवार श्रावस्ती

नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो उनका विवरण और फोटो अनमोल रत्न में शामिल करने के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते - सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
12-09-2022

Comments

Total Pageviews