५८७~ अनमोल रत्न रश्मि मिश्रा (सहायक अध्यापक) कम्पोजिट विद्यालय पहाड़पुर, सरोजिनी नगर, लखनऊ उत्तर प्रदेश

 🏅 #अन्मोल_रत्न🏅

👉1- शिक्षक का परिचय :-
रश्मि मिश्रा (सहायक अध्यापक)
कम्पोजिट विद्यालय पहाड़पुर, सरोजिनी नगर, लखनऊ उत्तर प्रदेश।


प्रथम नियुक्ति- 31.12.2005
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति- 15.07.2010
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :-
A- स्वयं के प्रयास :-  मैंने जब 2010 में प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया तब छात्र संख्या भी मात्र 78 थी जो अब बढ़कर 245  हो गई है।
मैंने विद्यालय के भौतिक वातावरण को सुधारने हेतु वृक्षारोपण शुरू किया, धीरे- धीरे ग्रामवासी व अन्य शिक्षक साथी भी इस कार्य में हाथ बटाने लगे, जिसका परिणाम यह हुआ कि आज विद्यालय प्रांगण बहुत ही हरा भरा व सुंदर हो गया है।
विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को सुधारने हेतु कक्षाओं को TLM  से सुसज्जित किया तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू किया। शिक्षा में ICT के प्रयोग से विद्यार्थियों में काफी परिवर्तन देखने को मिला।
B. अन्य शिक्षकों का सहयोग :- शैक्षिक वातावरण सुधारने हेतु अन्य शिक्षकों के साथ मिलकर
क्रियात्मक कक्ष का निर्माण किया गया।
बच्चों की रचनात्मकता व सृजनशीलता को बढ़ाने तथा खेल-खेल में शिक्षा देने हेतु विद्यालय में एक अतिरिक्त कक्ष को क्रियात्मक कक्ष का रूप दिया गया।
अंतर विद्यालयी प्रतियोगिताओं का प्रारंभ -
कक्षा- 5 के पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न बैंक का निर्माण किया गया तथा
विद्यालय में प्रश्न बैंक आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम एनपीआरसी लेवल फिर ब्लॉक लेवल पर तदुपरांत जनपद स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय में कराया गया।जनपद स्तरीय प्रतियोगिता हेतु उत्साही शिक्षकों की एक उन्नयन टीम बनाई गई जो प्रतियोगिता संपन्न कराने में सहयोग  करती है। विगत 7 वर्षों से यह जनपद स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता उच्च अधिकारियों की अनुमति से संपन्न कराई जाती है।


उन्नयन परिवार के सदस्यों द्वारा विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाता है।
शैक्षिक भ्रमण-
विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वयं के प्रयास से शैक्षिक भ्रमण हेतु चिड़ियाघर प्रतिवर्ष ले जाया जाता है।
विद्यालय की स्वच्छता हेतु जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर किए गए प्रयास -
विद्यालय में प्रति वर्ष (गांधी जयंती के अवसर पर)  अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाता है जिसमें सभी मिलकर श्रमदान करते हैं।
C. जनप्रतिनिधियों से विद्यालय को मिले सहयोग :-
1- सभी छात्र छात्राओं हेतु फर्नीचर
2- सभी शिक्षकों हेतु फर्नीचर
3- विद्यालय को दो स्मार्ट बोर्ड प्रदान किए गए।
4- विद्यालय प्रांगण हेतु झूले
5- प्रार्थना स्थल हेतु माइक, स्पीकर
6- बच्चों के लिए टैबलेट












7- स्वच्छ पेयजल हेतु आर.ओ वाटर कूलर
यह सभी सामग्री विद्यालय की शिक्षिका द्वारा किए गए 3 वर्ष के निरंतर प्रयास के उपरांत भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के द्वारा प्रदान की गई।
D. शासन द्वारा सहयोग :-
शासन द्वारा भी समय-समय पर भ्रमण के दौरान विद्यालय की सराहना की गई तथा यहाँ की गतिविधियों को विशेष तौर पर सराहा गया।
👉3- किये गये प्रयास का परिणाम :-
    इन नवाचारों व प्रयासों के कारण विद्यालय की छात्र उपस्थित अब 90% तक रहती का, विद्यालय को अभिभावकों व ग्राम प्रधान था जन प्रतिनिधियों से सदैव सहयोग मिलता है। विद्यालय के सभी कार्यक्रमों में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धिया :--
प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यालय के छात्रों की उपलब्धि :-
कक्षा पांच की छात्रा दिव्या ने सत्र- 2011 की विद्या ज्ञान परीक्षा उत्तीर्ण की व  विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश लेकर आगे की शिक्षा ग्रहण की।
विद्यालय की छात्रा मानसी शर्मा को कौन बनेगा लिटिल चैंप वा जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के उपरांत आगे की शिक्षा हेतु  रिटायर्ड कर्नल श्री सत्येंद्र नेगी जी के द्वारा स्कॉलरशिप प्रदान की गई है।








वर्तमान सत्र 2021- 22 में भी विद्यालय की होनहार छात्रा प्राची व आरुषि सिंह को प्राइवेट स्कॉलरशिप मिली, श्री विकास श्रीवास्तव जी के द्वारा व अनुपमा श्रीवास्तव जी के द्वारा।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0ivo9pkogiftdyvnLy1QW4Qp2D6Vn46D74pDvkphxGghwMgvvvKWMkEhVCPmTu4Ppl&id=100069042482506

👉5- विद्यालय की प्रेरक शिक्षण गतिविधियाँ :-
विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर कराया जाता है।
मदर्स डे, दीपावली, ईद, होली, क्रिसमस व सभी राष्ट्रीय पर्वों पर बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाती है।
विद्यालय में बाल दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है तथा इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं को विभिन्न खेलकूद व प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत भी किया जाता है।
विद्यालय में स्मार्टबोर्ड व टैबलेट के माध्यम से बच्चों को नई तकनीकियों से शिक्षा दी जाती है।
👉6- शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ :-
1. उद्भव कार्यक्रम 2018 के अंतर्गत विशिष्ट नवाचार हेतु डाइट स्तर पर शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
2. ब्लॉक स्तर व जिला स्तर पर समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रोत्साहित व सम्मानित किया जाता रहा है।
👉 7- मिशन शिक्षण संवाद के लिये सन्देश :- यह एक बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म है जहाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष कार्यक्रम चलाए जाते हैं तथा शिक्षकों को भी पठन- पाठन सामग्री हेतु सहयोग मिलता है।

👉8- शिक्षक समाज के लिए संदेश :-
"शिक्षक यदि ठान ले तो युग परिवर्तन कर सकता है।" इसी भावना व उत्साह के साथ हमें समर्पण भाव से अपने कार्यों को करना चाहिए।
👉9- संकलन एवं सहयोग :-
      फहीम बेग
टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार लखनऊ
साभार :
रश्मि मिश्रा
सहायक अध्यापक
कम्पोजिट विद्यालय पहाड़पुर, सरोजिनी नगर, लखनऊ
नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो उनका विवरण और फोटो अनमोल रत्न में शामिल करने के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते - सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
15-09-2022

Comments

Total Pageviews