विश्व नारियल दिवस
एक बहू वर्षी एवं एक बीज पत्री,
पेड़ होता है नारियल।
तना इसका लम्ब होता,
शाख रहित होता नारियल।।
समुद्र किनारे या नमकीन जगह पर,
पाया जाता है ये नारियल।
धार्मिक अनुष्ठानों में यह,
पूजनीय होता है नारियल।।
केरल, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा है प्रमुख क्षेत्र,
महाराष्ट्र, तटीय क्षेत्रों व गोवा में पाया जाता है।
मूत्रशोधक, पुष्टिकारक व बलवर्धक है नारियल
रक्तविकार नाशक, वात-पित्त नाशक माना जाता है।।
प्रतिवर्ष 2 सितम्बर को,
विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है।
नारियल उद्योग के विविध महत्ता को,
समाज में जागरूकता लाया जाता है।।
रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,
अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,
विकास खण्ड-डोभी,
जनपद-जौनपुर।

Comments
Post a Comment