५८९~ अनमोल रत्न मुकेश कुमार (प्रभारी प्रधानाध्यापक) प्राथमिक विद्यालय कतौरा, दुदही, कुशीनगर, उत्तरप्रदेश

 🏅 #अनमोल_रत्न 🏅

👉शिक्षक का परिचय-
मुकेश कुमार (प्रभारी प्रधानाध्यापक) प्राथमिक विद्यालय कतौरा, दुदही, कुशीनगर, उत्तरप्रदेश

प्रथम नियुक्ति- 09-11-2015
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति- 09-11-2015
👉2. विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास-
A. स्वयं के प्रयास- शिक्षा को TLM का प्रयोग करते हुए गुणवत्ता पूर्ण बनाना, कक्षा में प्रिंट मैटेरियल का प्रयोग, रीडिंग कॉर्नर बनाना, पुस्तकालय को बच्चों के अनुरूप व्यवस्थित करना आदि।
B.अन्य शिक्षकों के सहयोग से - TLM का निर्माण, छात्र आधारित गतिविधियाँ, नवोदय, विद्याज्ञान, जैसी परीक्षा में साथी शिक्षकों का सहयोग लेकर बच्चों को तैयारी करना।
C. शासन के सहयोग से :- विद्यालय का ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के  सूची में चयन होना।
D. अन्य सहयोग से- कायाकल्प के योजना अन्तर्गत विद्यालय को आकर्षक बनाने हेतु ग्राम प्रधान जी के द्वारा सभी कक्षा कक्षों में टाइलीकरण कराना|









👉3. किए गये प्रयासों का परिणाम :
A. प्रयास से पहले नामांकन- 35
प्रयास के बाद नामांकन- 135
B. वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत - 80%
C. अभिभावकों का विद्यालय से लगाव और सोच में परिवर्तन करते हुए शिक्षक - अभिभावक मधुर सम्बंध।
👉4. विद्यालय की प्रेरक शिक्षण गतिविधियाँ :
स्कूल रेडीनेस से सम्बंधित रोचक गतिविधियाँ, क्विज प्रतियोगिता, खेलकूद आधारित, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि।












👉5. शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ :
A. ब्लाक स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयन होना।
B. हर विद्यालयी जाँच के उपरान्त उच्च अधिकारियों द्वारा विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहना करना।
C. सभी शिक्षकों द्वारा उपलब्ध TLM एवं परिवेश में उपलब्ध चीजों का TLM के रूप में प्रयोग करना।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02rCtoCYskxJGfyaF1zdBuxsSri6JtZcBdoBBF6N66qWqAF3EAeNfsAD2dQyuTaEy1l&id=100069042482506
👉6.मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश :
हमें फक्र है कि हम मिशन शिक्षण संवाद परिवार से जुड़कर अपना तो शैक्षणिक संवर्धन कर ही रहे है नये- नये नवाचारों शैक्षणिक तकनीकियों के साथ ही मिशन शिक्षण संवाद द्वारा आयोजित ICT वेबिनार से अत्याधुनिक शिक्षण कौशल को भी सीख रहे हैं, साथ ही प्रकृति मित्र, रेडटेप मूवमेंट जैसी बहुमूल्य अभियान के माध्यम से भी समाज के प्रति दायित्व को निरंतर बढा रहे हैं।
मैं मिशन शिक्षण संवाद के प्रति निष्ठावान रह कर निरंतर अपने बच्चों को मिशन द्वारा प्राप्त प्रतिदान से सींचने का प्रयास कर रहा हूँ।
👉7-शिक्षक के लिए संदेश :-
अगर हम अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहे तो हमारे बच्चें निश्चित ही कलाम और विवेकानंद बन कर  स्वस्थ समाज का निर्माण करेगें। हमारे बच्चे ही हमारा भविष्य है तो आइये सब मिलकर अपने मिशन शिक्षण संवाद परिवार को मजबूत करके मिशन के विचारों को आत्मसात करें।
👉संकलन एवं सहयोग :-
मंजू सिंह/ सूर्यप्रताप
मिशन शिक्षण संवाद परिवार कुशीनगर
नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो उनका विवरण और फोटो अनमोल रत्न में शामिल करने के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते - सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
17-09-2022

Comments

Total Pageviews