५७७~ अनमोल रत्न प्रतिमा कुमारी कन्या जूनियर हाई स्कूल मऊ, नगर क्षेत्र, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

 🏅 #अनमोल_रत्न🏅

👉 1- शिक्षक का परिचय :-
प्रतिमा कुमारी
कन्या जूनियर हाई स्कूल मऊ, नगर क्षेत्र, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

प्रथम नियुक्ति :- 17.02.2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति :- 03.11.2016

👉 2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :-
A- स्वयं के प्रयास :-
कक्षा कक्ष को आकर्षक, ज्ञानवर्धक एवं पाठ्यक्रम के अनुरूप टी एल एम से सुसज्जित कराया ताकि बच्चों को पढ़ाई में रुचि उत्पन्न हो तथा अधिगम क्षमता में संवर्धन हो।
B- शासन के सहयोग से :-
स्मार्ट सिटी परियोजना एवं कायाकल्प के माध्यम से विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षिक प्रवेश में आमूल-चूल परिवर्तन।
C- जन सहभागिता से :-
समय-समय पर विभिन्न संगठनों एवं नगर के नामचीन डॉक्टरों द्वारा विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य जांच हेतु निःशुल्क कैंप का आयोजन।





D- अन्य सहयोग से :-
पुलिस अकादमी मुरादाबाद के एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम द्वारा समय-समय मिशन शक्ति मंच पर छात्राओं को सुरक्षा एवं स्वाबलंबन हेतु कार्यशाला आयोजित कर प्रोत्साहित करना।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02HjtXy2yjTBbhQxRzBpUe3DmRrHtxVpQE5ZmAXJ1rfngGDfgsupMtNwbc42Z27Md5l&id=100069042482506

👉 3- किए गये प्रयासों का परिणाम :-
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन :-
पूर्व नामांकन 43 के पश्चात किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप कुल 103 नामांकन हुए।
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत :-
80 प्रतिशत
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या :-
18 (अठारह)

👉 4- विद्यार्थियों की उपलब्धियां :-
A- वर्ष 2018 में आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता विषय 'स्वच्छ भारत अभियान' में स्कूल की छात्राओं को प्रथम पुरुस्कार।
B- वर्ष 2019 में जिला स्तरीय मीना मंच प्रोग्राम में भाषण प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा पुरस्कृत।
C- वर्ष 2020 में कोविड महामारी के ठीक पहले आयोजित ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता विषय "विज्ञान वरदान या अभिशाप" में स्कूल की छात्रा को प्रथम स्थान तथा चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त।
D- कॉविड काल में आयोजित विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्राप्त।
E- शिक्षण सत्र 2021-22 में मंडल स्तरीय विज्ञान महोत्सव में क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा स्कूल की छात्रा को मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त।

















👉 5- विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ :-
A- प्रत्येक वर्ष विभाग द्वारा आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राएं खो- खो एवं कबड्डी टीम में जिला स्तर पर चयनित।
B- विद्यालय में सशक्त मीना मंच गठित है जिनके द्वारा बालिका शिक्षा, लिंग भेद, बाल विवाह, बालिका सुरक्षा स्वाबलंबन जैसे मुद्दों पर सामाजिक जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास नियमित तौर पर जारी रहता है।

👉 6- शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ :-
A- मिशन शिक्षण संवाद में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र।
B- मिशन शक्ति मंच के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र।
C- मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय प्रतिभाग करने हेतु पुरुस्कृत।
D- क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा आयोजित कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र।
E- विद्यालय के प्रगति की निरंतरता को देखते हुए विद्यालय को स्मार्ट स्कूल परियोजना में जनपद की 24 आच्छादित विद्यालयों की सूची में शामिल कर स्मार्ट स्कूल बनाया गया।

👉 7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए सुझाव या संदेश :-
शिक्षकों के सम्मान के लिए एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्थान के लिए मिशन शक्ति मंच उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। जो शिक्षक साथी अपने विद्यालय में अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें इस मंच लाकर अन्य साथियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनाया जाता है। यह मंच समाज में बेसिक शिक्षा की प्रतिष्ठा को बढ़ाने हेतु सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहा है।

👉 8 - शिक्षक समाज के लिए सुझाव या संदेश :-
हमें अपने शिक्षक साथियों से यही कहना है कि हम अपनी अंदर की क्षमता को पहचानते हुए अपने आप को साबित कर दिखाना है :-
      "हम  में  भी  है  दम
      हम नहीं किसी से कम"

👉 9- संकलन :-
संयोगिता
मिशन शिक्षण संवाद परिवार मुरादाबाद

नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो उनका विवरण और फोटो अनमोल रत्न में शामिल करने के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते - सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
09-09-2022

Comments

Total Pageviews