५७२~ अनमोल रत्न अजय कुमार सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय सिलउवा जागीर, कुठौंद, जालौन, उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न🏅

👉1..शिक्षक का परिचय :-
अजय कुमार सिंह
उच्च प्राथमिक विद्यालय सिलउवा जागीर, कुठौंद, जालौन, उत्तर प्रदेश


प्रथम नियुक्ति :
22 सितंबर- 2015
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त :
22 सितम्बर 2015 से
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास:
नामांकन में प्रति सत्र वृद्धि, उत्कृष्ट पुस्तकालय/रीडिंग कार्नर विकसित करना,स्वयं के संसाधनों से विद्यालय परिवेश को सुंदर बनाना, छात्र छात्राओं की उपस्थिति में वृद्धि, अभिभावकों से सीधे संवाद
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से : विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण का निर्माण
C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से :
D- शासन के सहयोग से:शासन द्वारा प्रेषित धनराशि का आवश्यकता अनरूप प्रयोग
E- जन सहभागिता से : विद्यालय में छात्र- छात्राओं की उपस्थिति सुदृढ़ करना।








👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम :
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन- 32 और वर्त्तमान नामांकन- 72
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत
80-90%
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या-10
👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ:-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण: विगत सात वर्षों से ब्लॉक स्तरीय विभिन्न परीक्षाओं में स्थान, ब्लॉक एव जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में स्थान, राष्ट्रीय अविष्कार अभियान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण: "कौन बनेगा नन्हा कलाम" परीक्षा में ब्लॉक और तहसील स्तर पर स्थान, विद्याज्ञान परीक्षा में चयन।
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान, ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थान, इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में 3 बर्षो से छात्रों का चयन।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid03AbkBFqGuVjpbMH7pfmhFDHad33vG3mK1y6TR615MN3KetgMYsy7MJUdWJf5mhWsl&id=100069042482506

👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:- रीडिंग कार्नर का नित्य प्रयोग, टीएलएम व गणित विज्ञान किट प्रयोग से शिक्षण कार्य,छात्र छात्राओं के शैक्षिक सम्प्राप्ति हेतु साप्ताहिक परीक्षा, प्रत्येक शनिवार को बाल संसद के माध्यम से बाल सभा और गतिविधियों का आयोजन, खेल किट की सहायता से प्रत्येक दिवस खेलो का आयोजन, प्रार्थना सभा उपरांत योग प्रशिक्षण।
















👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाॅं :-
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण :- विद्यालय में tlm की सहायता से अध्ययन कार्य, छात्र छात्राओं को उनके बौद्धिक स्तर पर समूहों में विभाजित कर अध्ययन
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण :
वर्ष 2018 में श्रीमान जिलाधिकारी द्वारा उत्कृष्ठ विद्यालय परीक्षा परिणाम सम्मान, वर्ष 2018 में श्रीमान जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सर्वोच्च शिक्षक सम्मान, वर्ष 2019, 2020, 2021 में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मान, वर्ष 2019 में माननीय विधायक जी द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, वर्ष 2022 में श्रीमान खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कुशल संचालक सम्मान
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ:
विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं और जनमानस का अपार स्नेह
👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: मिशन शिक्षण संवाद वह माध्यम है जिससे न केवल शैक्षिक तकनीकी को सुधारा जा सकता है अपितु बहुत ही रोचक तरीके से अधिगम का स्थानांतरण किया जाता है। स्वयं मैंने उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक व्हाट्सएप सामग्री का विद्यालय में प्रयोग किया और अच्छे परिणाम प्राप्त किए। समस्त टीम को मेरी शुभकामनाएं एवं निवेदन यह प्रक्रिया सतत गतिमान रहे।
👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश :-शिक्षक समाज की वह मुख्य कड़ी है जो नौनिहालों को सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुँचाने का कार्य करता है।समस्त शिक्षक साथी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र- छात्राएं सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करते है हमारा दायित्व है उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानकर उन्हें प्रगति की राह पर अग्रसर करें।
👉9- संकलन एवं सहयोग :
लोकेश ब्रज पाल
मिशन शिक्षण संवाद परिवार जालौन

नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो उनका विवरण और फोटो अनमोल रत्न में शामिल करने के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते - सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
02-09-2022 

Comments

Total Pageviews