विश्व नारियल दिवस

आओ बच्चों एक दिवस से मिलाएँ,

प्रतिवर्ष 2 सितंबर को इसे मनाएँ।

विश्व नारियल दिवस नाम है इसका,

नारियल समुदाय द्वारा 2009 में प्रथम बार मनाएँ।।


अंतरराष्ट्रीय नारियल समुदाय की स्थापना है उद्देश्य,

वैश्विक स्तर पर इसके महत्व को बढ़ाना है उद्देश्य।

स्वास्थ्य लाभ और उपयोगिता से नहीं इंकार,

नारियल उद्योग को बढ़ाना इसका उद्देश्य।।


कोकस न्यूसिफेरा इसका वैज्ञानिक नाम,

आता है यह बंधु खाने के काम।

समुद्र के किनारे नमकीन मिट्टी में उगता,

काफी कठिन खेती, ठीक-ठाक है काम।।


पोषक तत्वों से भरपूर है नारियल,

विटामिन सी पोटेशियम से युक्त है नारियल।

हिंदू धर्म के विभिन्न धार्मिक कार्य में प्रयोग,

बेहद पवित्र माना जाता है नारियल।।


मुख्य कार्यालय जकार्ता में है इसका,

सहयोग इसमें रहा 20 देशों का।

भारत भी इसका एक सदस्य है,

अनदेखा नहीं कर सकते महत्व इसका।।


रचयिता

नम्रता श्रीवास्तव,

प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।


Comments

Total Pageviews