हमारी पाठ्य पुस्तकें
कलरव-कलरव चिड़िया चहके,
किसलय सा कोमल मन महके।
पंखुड़ियों से पल्लवित हो वृक्ष-लता,
फुलवारी वाटिका हर आँगन में महके।।
संस्कृत सब भाषाओं की जननी,
सिखाये धर्म-संस्कृति, वेद-पुराण।
पढ़ संस्कृत पीयूषम, सुधा सुबोध,
सीखें संस्कृत का बेसिक ज्ञान।।
गिन-गिन, गिन-गिन गिने गिनतारा,
अंकों के जादू से बने महान।
अंक जगत, गणित ज्ञान से,
प्राप्त करें व्यावहारिक ज्ञान।।
अपनाओ बोलचाल में इंग्लिश,
Rainbow बन नभ में छा जाओ।
Spring, petals पढ़कर क्लास में,
आगामी जीवन की राह बनाओ।।
हमारे आसपास है क्या-क्या,
हमारा परिवेश हमें सिखाये।
पर्यावरण की करके सुरक्षा,
प्रकृति को सुन्दर बनाये।
रचयिता
अमित गोयल,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा,
विकास क्षेत्र व जनपद-बागपत।

Comments
Post a Comment