५८२~ अनमोल रत्न स्मिता श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय सिरसिया नंबर वन, जनपद- देवरिया, उत्तर प्रदेश

 🏅 #अनमोल_रत्न🏅

👉1..शिक्षक का परिचय :-

स्मिता श्रीवास्तव
प्राथमिक विद्यालय सिरसिया नंबर वन, जनपद- देवरिया, उत्तर प्रदेश

प्रथम नियुक्ति : 05/07/2011
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 08/05/2018
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास:– वर्तमान विद्यालय में मेरी नियुक्ति हुई तो इसे अंग्रेजी माध्यम किया गया। मैंने विद्यालय में प्रवेश किया मन में यह धारणा थी कि सभी बच्चे इंग्लिश टू इंग्लिश बोले। प्रधानाध्यापिका का कार्यभार ग्रहण करने के बाद जब मैं कक्षा में गई तो बच्चों की पकड़ सामान्य भाषा के तरफ भी नहीं थी। मेरे सामने एक बहुत बड़ी चुनौती थी। धीरे-धीरे मैंने अपने स्टॉफ जो कि संख्या में दो और छात्र संख्या 180 थी, एक बड़ी चुनौती को स्वीकार करते हुए हम सभी सच्ची लगन और कड़ी मेहनत को स्वीकार करते हुए विद्यालय को एक अच्छे मुकाम पर पहुंचाया। धीरे धीरे अगल बगल की टोली से भी बच्चे आना शुरू हो गये। संख्या और बढ़ती चली गई लोगों का विश्वास बढ़ता चला गया और फिर हमने कुछ शासन के सहयोग से कुछ समुदाय के सहयोग से  फर्नीचर की व्यवस्था की। अब हमारे विद्यालय और भी सुंदर हो गया। बच्चों के मन खुशी से   झूम उठा। जीर्ण -शीर्ण भवन को ध्वस्त कराने के बाद मेरा विद्यालय और मनमोहक हो गया। मैंने अपने विद्यालय में झूले और स्लाइड लगवाए। बच्चों के अंदर जोश बढ़ता चला गया और हम सभी के अंदर लगन, मेहनत और ईमानदारी भी बढ़ती चली गयी।
सौहार्दपूर्ण और अनुशासित माहौल में हम सभी अध्ययन अध्यापन का कार्य करते हैं।
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से: सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं आपस में सहयोग करते हुए विद्यालय को नंबर एक पर अग्रसर किए हैं।
C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से: गांव के वरिष्ठ नागरिकों जनप्रतिनिधियों तथा सम्मानित ग्राम प्रधान का सहयोग बराबर मिलता रहता है ।
D- शासन के सहयोग से: शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर प्रशस्ति पत्र सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया माननीय जिलाधिकारी द्वारा छात्र संख्या बढ़ाने पर प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
E- जन सहभागिता से: स्थानीय नागरिकों द्वारा समय-समय पर संपर्क होता रहता है जिसमें वरिष्ठ नागरिकों से सुझाव तथा सहयोग लेते हुए विद्यालय को अग्रसर किया जाता है।
F- अन्य सहयोग से: रसोइयों सफाई कर्मियों तथा कुछ अगल-बगल के सहयोगियों से विद्यालय की देखरेख में काफी सहायता मिलती है।
















👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम:
प्रयास से पहले 180 और प्रयास के बाद नामांकन- 235
प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या-25
👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ:-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण: ट्रॉफी ,मेडल एवं प्रशस्ति पत्र मिला है।
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 3 छात्र सफल हुए। खेलकूद प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थी सफल हुए, सुलेख प्रतियोगिता में 2 विद्यार्थी ।रंगोली प्रतियोगिता में 4 विद्यार्थी सफल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम गायन एवं डांस प्रतियोगिता में 6 विद्यार्थी सफल हुए।
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ: सिरसिया टैलेंट क्लब में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक।





👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण,सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:- शिक्षण योजना बनाकर ही बच्चों का सभी शिक्षक -शिक्षिकाएँ क्लास में जाते हैं और विभिन्न प्रकार की t.l.m. का प्रयोग करते हुए अध्ययन -अध्यापन का कार्य करते हैं तथा मेरे विद्यालय में बच्चों के बीच जो लर्निंग गैप हुआ है ।उसकी रिमेडियल टीचिंग भी कराई जाती है।विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं की भी तैयारी हमारे यहां शिक्षक शिक्षिकाओं में रोस्टर वाइज बनाकर कराई जाती है। हमारे विद्यालय में बाल संसद का निर्माण किया गया है । अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, जन मंत्री भोजन मंत्री, खोया पाया विभाग बनाया गया है। कैप्टन, मॉनिटर भी बनाया गया है। जिसके अंतर्गत कुछ बच्चों को नामित किया गया है। जो अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं और सीखते हैं। प्रत्येक शनिवार को बाल सभा किया जाता है जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक खेलकूद प्रोग्राम कराया जाता है। मीना मंच का भी प्रयोग होता है जिसके अंतर्गत लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया जाता है ।उन्हें सुरक्षा संबंधी टिप्स बताए जाते हैं। हमारे विद्यालय में प्रत्येक क्लास के लिए आउट पास कार्ड बने हैं जिसके अनुसार ही बच्चे पानी पीने कक्षा से बाहर जाते हैं।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02QhCjXxVdbfm6vH2f4eBTyR13paPXbWu7fkvR8GnpKJ5Fjk9T8LT4G6NNXxmtCMSjl&id=100069042482506

👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:-
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:- विभिन्न त्योहारों जैसे दिवाली पर दिए सजाना, रंगोली बनवाना, नव वर्ष पर कार्ड बनावाना,जन्माष्टमी में राधा कृष्ण को सजाना। राष्ट्रीय पर्व पर तरह-तरह के पोस्टर बनावाना, वीर रस की कविता तैयार कराना ,स्वतंत्रता सेनानी एवं महापुरुषों का रोल प्ले कराना। नवप्रवर्तन नवाचार एवं गवर्नेंस का नवाचार सम्मेलन में प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। ZIEI द्वारा रोल मॉडल विद्यालय का पुरस्कार।
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण:
1. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रमाण पत्र।
2. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्कूल लीडरशिप प्रमाण पत्र।
3. इनोवेटिव पाठशाला प्रशस्ति पत्र।
4. नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरमेंट आफ पर्सन विद मल्टीपल डिसेबिलिटी (दिव्यांगजन )चेन्नई प्रमाण पत्र।
5. मिशन शक्ति फेज वन व टू प्रशस्ति पत्र।
6. उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पत्र।
7. उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड सिरसिया बुलबुल फ्लॉक।
8. बेसिक शिक्षा विभाग जनपद देवरिया नामांकन बढ़ाने हेतु प्रशस्ति पत्र।
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ: विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्कूल लीडरशिप बालिका शिक्षा।

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: मिशन शिक्षण संवाद ग्रुप एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्तंभ मौजूद हैं। पढ़ाई से प्रतियोगिता का अभियान, दैनिक क्विज, योग हेतु, प्रतिदिन अपडेशन हेतु इस प्रकार से यह एक मिशन शिक्षण संवाद रूपी वट वृक्ष को रोपने वाले समस्त गुरुजनों को मेरा कोटि-कोटि नमन व धन्यवाद। ईश्वर की कृपा से मेरे विद्यालय के बच्चें मिशन शिक्षण संवाद से जुड़कर ज्ञान के सागर में सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हो रहे है। निःसंकोच इस मंच के द्वारा छिपी हुई प्रतिभाएं निखरती सी नजर आ रही है।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- शिक्षकों को अपने कार्य के प्रति ईमानदार और निष्ठापूर्ण होना चाहिए क्योंकि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

👉9- संकलन एवं सहयोग
भोला चौधरी
मिशन शिक्षण संवाद परिवार देवरिया (उ.प्र.)
नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो उनका विवरण और फोटो अनमोल रत्न में शामिल करने के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते - सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
11-09-2022

Comments

Total Pageviews