राष्ट्रीय अभियंता दिवस

कर्नाटक के भागीरथ नाम से, वो जाने जाते,

विकसित और समृद्धशाली क्षेत्र उन्होंने बनाये। 

कृष्णराज सागर बांध, भद्रावती स्टील वकर्स और

'मैसूर विश्वविद्यालय' एवं 'बैंक ऑफ मैसूर' बनाये। 


32 वर्ष की आयु में आप, 

सिंधु नदी से सुक्कूर कस्बे तक पानी पहुँचाये। 

सिंचाई व्यवस्था के दुरुस्त उपाय खोजे,

बांध बहाव रोकने को स्टील दरवाजे लगाये।। 


आधुनिक भारत के विश्वकर्मा थे वह,

15 सितम्बर 1861 कर्नाटक में जन्मे थे।

वैद्य पिता ने विश्वेश्वरैया का पालन किया,

बचपन उनके आर्थिक तंगी में बीते थे।।


1881 में बी०ए० में अव्वल स्थान वो लाये,

इंजीनियरिंग की पढ़ाई में सरकार ने मदद किया।

1883 में एलसीडी में प्रथम स्थान मिले,

महाराष्ट्र में सहायक इंजीनियर का काम किया।।


भारत में प्रतिवर्ष अभियंता दिवस 

15 सितम्बर को मनाया जाता है।

'भारत रत्न' मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के,

जन्मदिन पर उत्सव मनाया जाता है।।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews

1164408