५६८~ अनमोल रत्न रेनू कुमारी उ०प्र०वि० लुधियानी, महेवा, इटावा, उत्तर प्रदेश

 🏅अनमोल रत्न 🏅

👉1)  शिक्षक का परिचय
रेनू कुमारी
उ०प्र०वि० लुधियानी, महेवा, इटावा, उत्तर प्रदेश
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति: 03/12/2007


👉2) विद्यालय को  उत्कृष्ट बनाने के प्रयास
A) स्वयं के  प्रयास :
मेरे द्वारा विद्यालय में एक एजुकेशनल पार्क का निर्माण करवाया गया।
B) अन्य शिक्षकों के सहयोग से :
मेरे विद्यालय में जो पार्क बना, उसमें सभी शिक्षकों, अनुदेशकों और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया।
C) विद्यालय में जनप्रतिनिधि द्वारा एक हर्बल पार्क का निर्माण भी किया गया।





👉🏻3) किए गए प्रयासों का परिणाम :  
A : वर्ष 2017 में विद्यालय में छात्र संख्या मात्र 138 थी। आज हमारे सभी साथियों के प्रयास से वर्ष 2022 में विद्यालय में 279 बच्चे नामांकित है।

B : विद्यालय में वर्तमान उपस्थिति 90 प्रतिशत तक लगभग रहती है।
C :  ब्लॉक स्तर एवं जनपद स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएं अपना स्थान बनाते रहते हैं।

👉🏻4- विद्यार्थियों की उपलब्धियां :
इंस्पायर अवार्ड में बच्चों का चयन।

👉🏻 विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनमें बच्चे बहुत ही खुश होकर आगे से आगे प्रतिभाग करते हैं।खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होती रहती हैं। ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर बच्चे सम्मलित होकर विजयी होते हैं।












C : वर्ष 2021_022 मुझे जनपद स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में सफलता मिली जिसके लिए मुझे खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। योगा प्रतियोगिता के लिए डाइट प्राचार्य जी द्वारा सम्मानित किया गया। प्रदेश स्तर पर "मेरा विद्यालय मेरी पहचान" के अन्तर्गत सौ विद्यालय में चयनित हुए उसमें मेरे विद्यालय को भी शामिल किया गया। कला क्राफ्ट एंड पपेट्री प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर 15 उत्कृष्ट विजेताओं में शामिल किया गया।

D: मेरे द्वारा लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई इत्यादि भी मीना मंच के माध्यम से सिखाई जा रही है। जिससे बालिकाएं अपना जीवन यापन भी कर रही हैं।

E : मेरे विद्यालय के सभी अध्यापक टी.एल.एम. के माध्यम से ही शिक्षा देते हैं।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0Cs2nBm5WAqvZG5BUD9oCewrnHU1MGUnSSNzT5imiMhA7JjGEtPPT5YvEWpJyejXBl&id=100069042482506

👉साभार-
रेनू कुमारी
मिशन शिक्षण संवाद परिवार इटावा

संकलन : रूपम सक्सेना
टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार इटावा

नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते - सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
01-09-2022 

Comments

Total Pageviews