५८३~ अनमोल रत्न नीलम रानी कल्षाण (स०अ०) उच्च प्राथमिक विद्यालय निबाली, बागपत, बागपत, उत्तर प्रदेश

 🏅 #अनमोल_रत्न🏅

👉1..शिक्षक का परिचय :-
नीलम रानी कल्षाण (स०अ०)
उच्च प्राथमिक विद्यालय निबाली, बागपत, बागपत, उत्तर प्रदेश


वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 15/07/2010
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास : जब मेरी विद्यालय में नियुक्ति हुई विद्यालय में मात्र 17 बच्चे थे। गाँव के लोगो से संपर्क कर उनको विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया। शिक्षण में रोचक गतिविधियां और कठिन परिश्रम के परिणामस्वरूप विद्यालय में नामांकन बढ़ा। विद्यालय के भौतिक परिवेश को सुंदर बनाने के लिए स्वयं वृक्षारोपण कराया और अपनी धनराशि से शौचालय का निर्माण भी कराया। नई नई शिक्षण विधियाँ अपनाने से बच्चों ने पढ़ाई में रुचि ली।
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से : मैं सन 2013 में विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका बनी। परंतु लगातार कई महीनों तक विद्यालय एकल रहा।फिर विद्यालय में देविंद्री मैडम आई जिन्होंने पूरी लगन और मेहनत से मेरा साथ दिया और हमारे प्रयास से विद्यालय में नामांकन बढ़ा। अब हमारा विद्यालय कंपोजिट है। हमारा संपूर्ण स्टाफ पूरी लगन और रुचिकर गतिविधियों के द्वारा बच्चों को पढ़ाता है जिसके परिणाम स्वरूप आज विद्यालय में 119 छात्र छात्राएँ है। मेरे विचार से विद्यालय किसी एक अध्यापक के कार्यों और प्रयासों से उत्कृष्ट नहीं बनता अपितु सम्पूर्ण स्टाफ और बच्चों के सहयोग से उत्कृष्ट बनता है।
C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से : जनप्रतिनिधि के सहयोग से विद्यालय में शौचालय का निर्माण कराया गया।
D- शासन के सहयोग से : शासन के द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों  के फलस्वरूप विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने में सहयोग मिला।
E- जन सहभागिता से : विद्यालय परिवेश को सुंदर बनाने में सहयोग।
F- अन्य सहयोग से : कुछ सम्मानित ग्रामवासियों ने बच्चो को पढ़ाई से संबंधित सामग्री वितरित की जिससे बच्चो को पढ़ाई में लाभ मिला।
👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम :
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन= पहले सन 2013 में 35, अब 119
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत 80 से 85%
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या- 8
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02op5u3YmbxfrFEeWPadha5qVixsEiaPEjU2Rmo3B1bZ86YC9hD4Py6xcfmkhfepU7l&id=100069042482506
👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ :-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण : हमारे विद्यालय के बच्चे विभिन्न खेलों एवम प्रतियोगिताओं में एन पी आर सी एवम ब्लॉक लेवल पर पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण : मेधावी छात्र प्रतियोगिता में एन पी आर सी लेवल पर 18 में से 8 बच्चे हमारे विद्यालय के थे।
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ : समय समय पर बच्चों ने सभी प्रतियोगिताओं में भाग लिया और विजयी हुए। हमारे विद्यालय के दिव्यांग बच्चे जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिता में विजयी हुए।
👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ : विद्यालय में सभी प्रकार की गतिविधियां और प्रतियोगिताएँ कराई जाती है और बच्चो को पुरस्कार वितरित किए जाते है। हमारे विद्यालय को आजादी के अमृत महोत्सव में उत्कृष्ट विद्यालय का प्रमाण पत्र मिला। जिसका श्रेय संपूर्ण स्टाफ को जाता है।
👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ :-
A- शिक्षकों के स्वयं के सृजित नवाचारों का विवरण :- नई एवम रुचिकर शिक्षण विधियों के द्वारा बच्चो को शिक्षा दी जाती है। जैसे कक्षा में सबसे अधिक उपस्थिति वाले बच्चो को पुरस्कार देना। टी एल एम के द्वारा पाठ्यक्रम को रुचिकर बनाना।रोल प्ले द्वारा कठिन प्रकरण को आसान बनाना। सभी शासन द्वारा संचालित कार्यक्रमों में बच्चो को प्रतिभाग कराया जाता है।
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण :1: मिशन प्रेरणा ज्ञानौत्सव 17 मार्च 2021में मुझे उत्कृष्ट संकुल का प्रशस्ति पत्र मिला ।2:अंतराष्ट्रीय महिला दिवस दिवस दिनाक 8 मार्च 2022 के अवसर पर बागपत ब्लॉक से शिक्षक संकुल के रूप में उत्कृष्ट कार्य एवम टी एल एम का शिक्षण में प्रयोग के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।3:आजादी का अमृत महोत्सव (11 से 17 अगस्त) के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुझे प्रमाण पत्र दिया गया।
4:चौधरी कहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा दिनांक 4 सितंबर 2022 को एकेडमिक क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान के लिए सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन सम्मान से मुझे सम्मानित किया गया।
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ :मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंर्तगत घर घर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। Covid 19 के दौरान घर घर जाकर मोहल्ला कक्षा एवम वर्कशीट वितरित की इस कार्य में समस्त स्टाफ का योगदान रहा और सभी ग्रामवासियों एवम विभाग के द्वारा इसकी प्रशंसा  की गई।
👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए सुझाव या संदेश :मिशन शिक्षण संवाद एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके द्वारा हजारों शिक्षक एवम बच्चे लाभान्वित हो रहे है। मिशन ने जो प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों को सफल बनाने के लिए जो मुहिम छेड़ी है वो वाकई बेमिसाल है। मुझे आशा है की मिशन द्वारा योग्य एवम अनुभवी अध्यापकों द्वारा प्रतिदिन जो शिक्षण सामग्री भेजी जाती है उसके द्वारा भविष्य में लाखों छात्र उनके लक्ष्य में सफल होंगे।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए सुझाव या संदेश : एक शिक्षक पत्थर को भी तलाश कर हीरा बना सकता है। हमारे पास जो बच्चे आते है वो मात्र कच्ची मिट्टी के समान है। हम जैसा चाहें उन्हें वैसा बना सकते है। हमें पूरी लगन और मेहनत से बच्चों को पढ़ाना चाहिए।
👉9- संकलन एवं सहयोग :  जितेंद्र कुमार मिशन शिक्षण संवाद परिवार बागपत।

नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो उनका विवरण और फोटो अनमोल रत्न में शामिल करने के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते - सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
12-09-2022

Comments

Total Pageviews