५९८~ अनमोल रत्न बलराम चौहान (प्रधानाध्यापक) कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कप्तानगंज, क्षेत्र- कप्तानगंज, जनपद- कुशीनगर, उत्तर प्रदेश

 🏅 #अनमोल_रत्न🏅

👉 1- शिक्षक का परिचय :-
बलराम चौहान (प्रधानाध्यापक)
कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कप्तानगंज, क्षेत्र- कप्तानगंज, जनपद- कुशीनगर, उत्तर प्रदेश


प्रथम नियुक्ति तिथि :- 14-0-1992
वर्तमान विद्यालय पर आने की तिथि:- 06-08-2015
👉2- उक्त विद्यालय पर आने पर विद्यालय की स्थिति :-
नामांकन मात्र- 34
प्रतिदिन बच्चों की उपस्थिति- 8 या 9
अध्यापक की स्थिति- 2
भौतिक सुविधाओं का अभाव।
👉3- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के उपाय :-
A. सर्व प्रथम भौतिक सुविधाओं जैसे बिजली, पंखा, डेस्क बेंच कुर्सियां म्यूजिक सिस्टम, कम्प्यूटर, R.O. वाटर मशीन, कक्षा-कक्ष और प्रधानाध्यापक कक्ष को स्वयं और जनसहयोग से व्यवस्थित किया।    
B- विद्यालय में कक्षा-6 हेतु रेड टी शर्ट सुभाष चन्द्र बोस हाउस, कक्षा-7 हेतु ग्रीन टी शर्ट रानी लक्ष्मीबाई हाउस और कक्षा-8 हेतु येलो टी-शर्ट रविन्द्र नाथ टैगोर हाउस की स्थापना।
C- विद्यालय के नाम से उल्लिखित  परिचय पत्र टाई व बेल्ट की व्यवस्था।
D-  सत्र 2017-18 में स्काउट गाइड दल की स्थापना।
E- उत्कृष्ट व सहज TLM का निर्माण।
F- नये-नये नवाचारों वह आकर्षक TLM के द्वारा शिक्षण कार्य।
G- प्रतिदिन अलग-अलग तरह से प्रार्थना म्यूजिक सिस्टम द्वारा।
H- प्रातः और सायं की सभा में सामान्य ज्ञान और विज्ञान और गणित आदि विषयों के प्रश्न पूछना।
I- सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान।
J- स्काउट गाइड दल को प्रशिक्षित करना।
K- विद्यालय की दीवारों पर आकर्षक शिक्षण सामग्री प्रिंट कराना।
L- अभिभावकों से सम्पर्क कर उनमें विश्वास दिलाना।









👉4- किये  गये प्रयासो का परिणाम :-
A- प्रयास के पहले नामांकन- 34
B- प्रयास के बाद नामांकन-
    वर्ष 2021-22 में - 303
    वर्ष 2022-23 में - 283
C - नियमित उपस्थिति- 75%
👉5- विद्यार्थियों की उपलब्धियां :-
A- स्काउट गाइड जनपदीय और मंडलीय रैली में 25 बच्चों का पुरस्कार  व सम्मान पाना।
B- खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर पुरस्कार पाना ।
C- राष्ट्रीय बाल विज्ञान वर्ष 2021-22 में जनपद स्तर पर पुरस्कार व प्रमाण पत्र पाना।
D- यातायात जागरूकता अभियान  जनपद कुशीनगर में 3 छात्रों ने भाग लेकर पोस्टर किवज व चित्र कला में जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर चेक व प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
E- मतदाता जागरूकता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम व कोविड रैली में आदरणीया उपजिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत।
F- माननीय राज्यमंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा विद्यालय का छात्र समरनाथ  पुरस्कृत।
G- स्काउट गाइड के जनपदीय रैली 2021 में गाइड छात्राओं का 120 विद्यालय में सुपर सिक्स में स्थान प्राप्त कर पुरस्कृत होना।












H- आजादी के महोत्सव में शामिल होकर रंगोली वह सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु माननीय विधायक जी और सांसद जी द्वारा पुरस्कृत होना।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0gKexgKZumhme1cW1KUr3mUaoib5seWnePJw8WDqL4VFK94ZDkeccxKSCWoWzoR8il&id=100069042482506

👉6- शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ :-
A- उत्कृष्ट शिक्षण हेतु आदरणीय डायट प्राचार्य द्वारा सम्मानित।
B- उत्कृष्ट TLM हेतु आदरणीय डायट प्राचार्य द्वारा सम्मानित।
C- प्रेरणा ज्ञानोत्सव व उन्मुखीकरण हेतु आदरणीय डायट प्राचार्य द्वारा सम्मानित।
D- उत्कृष्ट स्काउट गाइड शिक्षक पुरस्कार BSA Sir और उप शिक्षा निदेशक सर द्वारा।
E- समग्र शिक्षा में उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार माननीय मंत्री जी के द्वारा।
F- उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार, वर्ष- 2020 और 2021 जनपद- कुशीनगर द्वारा।
G- मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हेतु उपजिलाधिकारी द्वारा।
H- उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार मिशन शिक्षण संवाद द्वारा।
👉7- मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश :-
मिशन शिक्षण संवाद शिक्षकों को नवाचार करने गुणवत्ता सुधारने और नयी-नयी जानकारियों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने हेतु नयी एवं रोचक विधियों के माध्यम से निरंतर जागरुक करता है। हम सभी शिक्षक निरंतर अपने बच्चों का उत्थान कर रहें हैं हमें फक्र है हम मिशन शिक्षण संवाद परिवार के अंग है।
मिशन शिक्षण संवाद को धन्यवाद।
👉8. हम शिक्षकों को अपने कर्तव्य रूपी परिश्रम के प्रति पूर्ण समर्पित रहते हुए नियमित रूप से शिक्षार्जन करते हुए हाथ से हाथ मिलाते हुए सभी शिक्षकों का सम्मान बेसिक का उत्थान मूलमंत्र को आत्मसात करना ही होगा।

संकलन - सूर्य प्रताप
मिशन शिक्षण संवाद परिवार कुशीनगर

नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो उनका विवरण और फोटो अनमोल रत्न में शामिल करने के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते-सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
24-09-2022

Comments

Total Pageviews