५८५~ अनमोल रत्न सुषमा सचान (प्र०अ०) प्राथमिक विद्यालय बेलगवां, ऐलिया, सीतापुर, उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न🏅

👉1. शिक्षक का परिचय:-

सुषमा सचान (प्र०अ०)
प्राथमिक विद्यालय बेलगवां, ऐलिया, सीतापुर, उत्तर प्रदेश

प्रथम नियुक्ति :- 16.12.2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति : 28.02.2015
👉2:- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास:-
A- स्वयं के प्रयास:-
1. कोविड कॉल के दौरान मोहल्ला पाठशाला का आयोजन करने में प्रेरणा साथी का सहयोग और बेहतर कार्य करने वाले प्रेरणा साथी को पुरस्कृत।
2. विद्यालय प्रबंध समिति एवं स्टॉफ के सहयोग से छात्रों की उपस्थिति, अभिभावकों को जागरूक करनें, विद्यालय विकास योजना, कायाकल्प के अंतर्गत अवश्यक्तानुरूप विद्यालय में किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा आदि में सामूहिक रूप से सभी का सहयोग।
3. स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षा।
4. हर कक्षा के बच्चों का आकलन करने पर सबसे अच्छे बच्चे को कक्षा में पुरस्कृत किया जाना। जिससे छात्र- छात्राओं में पढ़ने की रुचि बढ़ी|
5. विभिन्न प्रकार के T.L.M., खेल विधि से बच्चों को पढ़ाया जाता है। जिससे बच्चे खेल-खेल में सीखते और रुचि लेते। इससे बच्चों में उत्साह, खुशी और विद्यालय की उपस्थिति भी बढ़ती है।
6. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एवं सभी बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें  पुरस्कृत किया जाना।
7. प्रति माह शिक्षक अभिभावक बैठक जिसमें सभी के बीच छात्रों की प्रगति पर चर्चा और अभिभावकों का सहयोग।







8. गेम्स किट के माध्यम से बच्चों को प्रशिक्षित किया जाना एवं विद्यालय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का समय समय पर आयोजन।
9. विद्यालय के सौंदर्यीकरण और स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 4 स्टार।
B. अन्य शिक्षकों के सहयोग से :- प्रार्थना, पी०टी०, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और अन्य विद्यालय के कार्यों में भी शिक्षकों का पूर्ण सहयोग मिलता।
C. जनप्रतिनिधि द्वारा सहयोग : वृक्षारोपण कार्यक्रम, सांस्क्रतिक कार्यक्रम में जागरूक अभिभावकों का सहयोग।
D. शासन के सहयोग से :-  कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालय के कक्षाकक्षों में taylikaran, हैंडवाशिंग और रोड।
विभाग द्वारा बालक/बालिका और दिव्यांग शौचालय व 19 बिंदु संतृप्त।












👉3. किए गए प्रयास का परिणाम:-
A. प्रयास से पहले नामांकन- 331 सत्र (2018-19)
प्रयास के बाद नामांकन-
333-(2019-20)
350-(2020-21)
370-(2021-22)
367-(वर्तमान सत्र) अभी नामांकन के लिये 30 दिन शेष।
B- 65-70%
C. प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या- 5
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0HX1Jskf6NUZHE3xAfwEo7k2v3jSeMMYvBUNmKSgJDooa4voW64vGjPxcFBfoUYHkl&id=100069042482506

👉4. विद्यार्थियों की उपलब्धियां:-
A. संकुल स्तर पर लेख प्रतियोगिता में चयनित और रीड अलोंग एप्प में 10 बच्चों को 1 लाख से 3 लाख स्टार प्राप्त करने पर पुरस्कृत।
B. संकुल और ब्लॉक स्तर पर खेल कूद प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रथम,द्वितीय स्थान  प्राप्त किया है| उन्हें संकुल पर पुरस्कृत भी किया गया और
C. संकुल स्तर पर प्रेरक बालिका का चयन (प्रथम स्थान) खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित।
👉5: विद्यालय की प्रेरक शिक्षण गतिविधियां:-
1. विभिन्न प्रकार के t.l.m. एवं अन्य शिक्षण सामग्रियों द्वारा शिक्षण कार्य|
2. समस्त प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे चित्रकला, निबंध, लेखन, पोस्टर, स्लोगन, कविता प्रतियोगिता, कहानी प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिता, मिट्टी के दिए इत्यादि का आयोजन किया जाता है|
3. मिशन शिक्षण संवाद द्वारा आयोजित मासिक टेस्ट एवं अन्य प्रतियोगिताओं को ऑफलाइन एवं ऑनलाइन विद्यालय में संचालित किया जा रहा है एवं दैनिक श्यामपट्ट कार्य भी प्रतिदिन मेरे विद्यालय की शिक्षिका पूजा सक्सेना द्वारा किया जा रहा है|
4. शिक्षिकाओं द्वारा विज्ञान विषय को दैनिक जीवन के उदाहरणों से जोड़कर एवं गणित विषय को किट का प्रयोग करके छात्र छात्राओं को सिखाया जाता है| कुछ महत्वपूर्ण विषय वस्तु यूट्यूब द्वारा भी छात्र छात्राओं को स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाया जाता है।






👉5. शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:- मेरे विद्यालय से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान सत्र (2020-21) में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मुझे प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
और सत्र (2021-22) में जिला विकास अधिकारी द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान हेतु मेरे विद्यालय की सहायिका पूजा सक्सेना जी को प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ ।
👉7. मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:-
मिशन शिक्षण संवाद सभी शिक्षकों के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ से हम सभी को अन्य शिक्षकों द्वारा भेजी गई गतिविधयां, TLM और  शिक्षण विधाएं आसानी से प्राप्त हो जाती है और हम सभी उनको देखकर उसका क्रियान्वयन अपने विद्यालय में शिक्षण कार्य में करते हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बात तो ये है कि बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान जानकारी, प्रतियोगिता के लिए मटेरियल भी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसका श्रेय मिशन शिक्षण संवाद को ही जाता है।
मिशन शिक्षण संवाद टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद🙏
👉8. शिक्षक समाज के लिए संदेश:- हम सभी शिक्षकों का कर्तव्य है कि हम अपना कार्य इमानदारी और पूरी लगन के साथ करें। आपके बच्चों का उज्जवल भविष्य और सफल बच्चे ही आपकी मेहनत का फल है और एक शिक्षक के लिए इससे बढ़कर खुशी और कोई नहीं।
👉9. साभार :
सुषमा सचान (प्र.अ)
पूजा सक्सेना (स.अ)
प्राथमिक विद्यालय बेलगवां, सीतापुर
👉10- संकलन :
सुषमा सचान (प्र.अ)
मिशन शिक्षण संवाद परिवार सीतापुर

नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो उनका विवरण और फोटो अनमोल रत्न में शामिल करने के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते - सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
14-09-2022

Comments

Total Pageviews