निपुण लक्ष्य - गणित
गिनती पढ़ ले 10 तक जो भी
बालवाटिका का बच्चा,
वस्तु आकृति संख्या घटना
क्रम से लगा ले वो अच्छा।
एक अंकीय जोड़-घटाना
कक्षा 1 में करना आए,
दिए गए प्रश्नों में से जो
75 प्रतिशत सही बताये।
बात करें जब कक्षा 2 की
बच्चों को है ये सिखलाना,
जोड़-घटाना 2 अंकों का
तुमको करके है दिखलाना।
बच्चे कक्षा 3 के हों तो
2 अंकों का गुणा सिखाएँ,
जोड़-घटाना 3 अंकों का
आसानी से हल कर पाएँ।।
रचयिता
खुशबू गुप्ता,
सहायक अध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय भदोई,
विकास खण्ड-सरोजनी नगर,
जनपद-लखनऊ।

Comments
Post a Comment