५७५~ अनमोल रत्न सुहेब हुसैन रा०उ०प्रा०वि० सेमलता, जखोली जनपद- रुद्रप्रयाग राज्य-उत्तराखण्ड

 🏅 #अनमोल_रत्न🏅

👉1..शिक्षक का परिचय :-
सुहेब हुसैन
रा०उ०प्रा०वि० सेमलता, जखोली जनपद- रुद्रप्रयाग राज्य-उत्तराखण्ड


प्रथम नियुक्ति : 25- 03-1995 रा० प्रा० वि० बेडुला
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति: 10-08-2004
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास :
1-स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना।
2-अनुशासन बनाये रखना।
3-विद्यालय को सुसज्जित करने के लिए स्वयं चित्रकारी एवं लिखाई करना।
4-प्रार्थना सभा में म्यूजिक सिस्टम का प्रयोग कर संगीतमय प्रार्थना का आयोजन करना।
5- शिक्षण में नवाचार और गतिविधियों का उपयोग कर शिक्षण कार्य करना।
6-विद्यालय के बच्चों को खेल प्रतियोगिताएंँ, विज्ञान महोत्सव, इंस्पायर अवार्ड में प्रतिभाग करवाना।
सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न पर्वों एवं दिवसों पर समान्य ज्ञान, चित्रकला, निबन्ध आदि गतिविधियों का आयोजन करवाना।
7-सर्वप्रथम कम्प्यूटर स्वयं सीखा बिना ट्रैनिंग लिए फिर विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षण शुरू किया।
8-मध्यान्ह भोजन हेतु एक बच्चे की मन की बात "यदि हमारे विद्यालय में डाइनिंग टेबल होता तो कितना मजा आता।" इस बात को पूरा करने के लिए सभी बच्चों के लिए फोल्डिंग टेबल क्रय की गई और बच्चे की मन की बात पूरी हुई।
9-विद्यालय में भयमुक्त एवं मैत्रीपूर्ण वातावरण देना।
10-अभिभावकों से सम्पर्क कर उनके पाल्यों की समस्याओं पर विचार कर समाधान करना।
11-मेरे द्वारा विद्यालय को प्रोजेक्टर प्रदान किया गया।
12-SMC के साथ सभी  विद्यालयी समस्याओं को रखना और समाधान करवाना।
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से : पठन पाठन में गतिविधि आधारित शिक्षण करना।
शिक्षकों के द्वारा बच्चों को कॉपी, पेन, कलर आदि देकर कमी को पूर्ण करना। विद्यालय को स्वच्छ रखने में अपना पूरा योगदान देते हैं। गमले एवम्  पौधे प्रदान करना। विभिन्न पर्वों एवं दिवसों पर गतिविधियाँ करवाना।
C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से : वृक्षारोपण में सहयोग। विद्यालय के पुश्ते ढहने पर मनरेगा के अंतर्गत लगवाया गया। पर्वों पर मिष्ठान वितरण करवाना।
D- शासन के सहयोग से : विद्यालय की चाहारदीवारी का निर्माण किया गया।
E- जन सहभागिता से : वि० प्र० स० एवं अभिभावकों के द्वारा समय -समय पर विद्यालय में श्रमदान किया जाता है। विद्यालय भवन के आगे का फर्श और मध्यान्ह भोजन करने हेतु पक्के फर्श को श्रमदान करके ही डाला गया है।
विद्यालय की देखभाल एवं सुरक्षा करना।
प्र०स के कार्यों को देखते हुए ब्लॉक स्तर पर 2017-18 में उत्कृष्ट smc चयनित हुई।











👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम :
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन-  विगत 6 से 7 वर्षों पहले  विद्यालय की सेवित बस्ती से बच्चे रा० इ० का०में जाते थे। अभिभावकों से मिलकर प्रयास करने पर वहाँ के बच्चे विगत 5 वर्षों से हमारे विद्यालय में नामांकन करने लगे हैं। जितने बच्चे गाँव में कक्षा 5 उत्तीर्ण होते हैं वे सब हमारे विद्यालय में ही आते हैं।
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत- लगभग 95% है।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0327fDwRp1XfQK4hcPncmmnQHiVwENh1GRMLiLVWz6f6R1ifGfVM8G5cm9hRdvpunLl&id=100069042482506
👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ :-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण :
1-इंस्पायर अवार्ड में 2017 में प्रियांशु सिंह, 2018 में कु0 नैना, 2019 में सूरज सिंह, 2021 के लिए महेंद्र लाल और कु0अम्बिका को पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
2- सपनों की उड़ान कार्यक्रम में  ब्लॉक स्तर पर 2 बच्चों को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
3-ब्लॉक स्तर पर spell genius में चंद्र प्रकाश को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
4- माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना सन 2022 में कु0 सिमरन को 1 वर्ष तक रु01500 प्रतिमाह धनराशि दी जाने के लिए चयन हुआ।
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण : सीमेट एवं मिशन शिक्षण संवाद द्वारा आयोजित अलग-अलग ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' में 8 विद्यार्थियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। गाँधी जयंती पर आयोजित मिशन शिक्षण संवाद के द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग, NCERT द्वारा आयोजित PM पोषण अभियान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया तथा अन्य ऑनलाइन आयोजित की गई मिशन शिक्षण के द्वारा क्विज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया।
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ : विज्ञान महोत्सव में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ।
1-विज्ञान महोत्सव वर्ष 2017 में गौतम सिंह ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्यस्तर पर प्रतिभाग किया।
2-विज्ञान महोत्सव वर्ष 2018 में कु0गुनगुन ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यस्तर पर प्रतिभाग किया।























👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ :-
1- प्रार्थना सभा का आयोजन प्रतिदिन अलग-अलग प्रार्थना, समूहगान म्यूजिक सिस्टम के साथ होता है।
2- प्रत्येक बच्चे को कहानी, कविता सुनाने का अवसर देने।
3-क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करवाना।
4-विभिन्न पर्वों पर उनसे संबंधित गतिविधियों का आयोजन करना।पुस्तकालय का प्रयोग करना।
👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ :-
A- शिक्षकों के स्वयं के सृजित नवाचारों का विवरण :- मेरे द्वारा किये जा रहे नवाचार- 1-कक्षा शिक्षण में
ICT का प्रयोग।
2-TLM का प्रयोग।
3-ग्राफ विधि द्वारा मैप एनलार्जमेंट की गतिविधि।
4-कोविड काल में वर्कशीट का निर्माण किया एवम सभी बच्चों को वितरित की।
5- PPT के द्वारा lesson plan का प्रयोग करना।
6-DSLR कैमरे से बच्चों के द्वारा फोटोग्राफी करवाना।
7-बच्चों के द्वारा karaoke के माध्यम से गीत गाना।
8-क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन करना।
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण:-
1-वर्ष 2018 में सुहेब हुसैन को जिलाधिकारी द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त।
2-वर्ष 2019 में सुहेब हुसैन को माननीय शिक्षा मंत्री द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त।
3-मिशन शिक्षण संवाद द्वारा वर्ष 2022 में सुहेब हुसैन को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त।
4-वि० प्र० स० जैली के द्वारा सुहेब हुसैन को उत्तरांचल शिशुलोक गौरव सम्मान 2018-19 प्राप्त।










C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ :
शिक्षकों की मेहनत एवम् लगन से विद्यालय को प्राप्त हुए निम्न पुरस्कार।
1- वर्ष 2015-16 में स्वच्छ विद्यालय अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट स्वच्छ विद्यालय को जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
2- विद्यालय की SMC  को वर्ष 2017 में ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट smc का सम्मान प्राप्त हुआ।
3-मिशन शिक्षण संवाद द्वारा विद्यालय को वर्ष 2022 में 'राजकीय विद्यालय मेरा गौरव' सम्मान प्राप्त हुआ।
👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए सुझाव या संदेश: शिक्षा का उत्थान एवं मानवता का कल्याण करने के लिए सभी शिक्षकों को मिशन  से जोड़ा जाए। जिससे नए-नए नवाचारों से परिचित हो सके और उन्हें सीख कर बच्चों तक पहुंँचा सके।
👉8 - शिक्षक समाज के लिए सुझाव या संदेश :- शिक्षक एक ऐसा मार्गदर्शक है जिससे समाज के हर व्यक्ति को उनसे प्रेरणा मिलती है। इसलिए प्रत्येक शिक्षक को अपने आप को पूर्ण समर्पित कर अपना कार्य करना होगा। जिससे समाज का हर व्यक्ति आप से प्रेरणा ले सके।
👉9- संकलन एवं सहयोग
नाम: कमल सिंह विष्ट जिला संयोजक
रुद्रप्रयाग

साभार- माधव सिंह नेगी मिशन शिक्षण संवाद परिवार उत्तराखण्ड

मिशन शिक्षण संवाद परिवार
9458278429
दिनाँक 
05-09-2022

Comments

Total Pageviews