हम हैं बच्चे सबसे अच्छे

हम हैं बच्चे सबसे अच्छे
काम करें हम अच्छे अच्छे!!
जब मुँह खोलें सच ही बोलें,
सौदा   दें    तो   पूरा   तोलें,
हम हैं बच्चे सबसे अच्छे
काम करें हम अच्छे अच्छे!!
चोरी, चुगली, गाली, गीबत
इन बातों से  रखते नफरत
हम हैं बच्चे सबसे अच्छे
काम करें हमअच्छेअच्छे!!
काम समय पर करते हरदम
 बस  प्रभु  से  डरते  हैं  हम
हम हैं बच्चे सबसे अच्छे
 काम करें हम अच्छे अच्छे!!
अपने बड़ों का कहना मानें
सबको अपना भाई मानें
हम हैं बच्चे सबसे अच्छे
काम करें हम अच्छे अच्छे!!

रचयिता
बदीउज्ज़मां,
प्रधानाध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय पिपलिया जट,
विकास खण्ड-बिलासपुर,
जनपद-रामपुर।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews