हिन्दी भाषा

हिन्दी है सर्वश्रेष्ठ भाषा,
हम सबकी है मातृभाषा।
जन-जन में बोली जाने वाली,
बच्चों बड़ों की प्यारी भाषा।।
हिंद देश के  हम सब वासी
रंग रुप वेश भूषा वासी।
टिमटिम करती हिंदी भाषा
हम सबकी है मातृभाषा।।
सब भाषाओं में न्यारी भाषा,
मिश्री सी यह मीठी भाषा ।
देवनागरी के रुप में हिंदी भाषा।
आओ बच्चों हम सब मिलकर
शत-शत करें इसे नमन ।
हिंदी है सर्वश्रेष्ठ भाषा
हम सबकी है मातृभाषा।।

रचयिता
सुमन कुशवाहा,
प्रधानाध्यापक,                  
प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर,
विकास खण्ड-नेवादा,
जनपद-कौशाम्बी।

Comments

Total Pageviews

1164104