साक्षर भारत
आओ मिलकर एक नया भारत बनाएँ हम,
एक नया साक्षर, सुशिक्षित देश बनाएँ हम,
जिसमें न हो कोई निरक्षर न हो कोई अनपढ़,
न कोई अज्ञानी, न अशिक्षित, न कोई अल्पज्ञ
आओ मिलकर शिक्षा का अलख जगाएँ हम
एक नया इतिहास लिखें वर्तमान के पन्नों पर हम
युगों-युगों से फैले तम को दूर करें अब हम
अज्ञानता के बन्धन को तोड़ चलें अब हम
शिक्षा के क्षितिज तक पँहुच चलें अब हम
भरकर ज्ञान की ऊँची उड़ान उड़ चलें अब हम
ज्ञान रूपी सागर में खूब गोते लगायें अब हम
ज्ञान के भण्डार से जीवन भरें अब हम
साक्षर बनकर दुनिया को शिक्षित बनाएँ अब हम
शिक्षक हैं तो शिक्षा का घर-घर दीप जलाएँ अब हम
आओ मिलकर एक नया भारत बनाएँ हम
एक नया साक्षर, सुशिक्षित देश बनाएँ हम।।।
रचयिता
सुप्रिया सिंह,
इं0 प्र0 अ0,
प्राथमिक विद्यालय-बनियामऊ 1,
विकास क्षेत्र-मछरेहटा,
जनपद-सीतापुर।

Comments
Post a Comment