इंद्रधनुष के रंग

इंद्रधनुष के सात रंग हैं
सभी हैं क्रम से आते।

बै ज नी ह पि ना ला का
ये सन्देशा लाते।

बैंगनी रंग है ब्रिंजल का।
प्रभुत्व और सम्पन्नता का।

जामुन जैसा रंग जामुनी
सबके मन को भाते।

आगे बढ़ते जाने का
ये सन्देश सिखाते।।

अम्बर, सागर नीले
शांति, वफादारी सिखाते।।

हरा रंग है हरियाली का
उत्साह उमंग को लाते।

पीला-पीला रंग सूर्य का
जग उजियारा फैलाते।।

नारंगी मनभावन सूरज
मन में आस जगाते।

लाल रंग है खून का
शौर्य वीरता, सिखाते।।
           
रचनाकार
दीपविभा सोनी,
सहायक अध्यापक,
EMPS chitra gokul pur,
District-Chitrakoot.


Comments

Total Pageviews

1163927