जीव-जन्तुओं के संस्कृत नाम

हाथी गज है, घोड़ा अश्व
भालू है भल्लूक
शेर सिंह है, बाघ व्याघ्र है
उल्लू है उलूक

साँड़ वृषभ है, गइया गौ
खरगोश है शशक
साँप सर्प है, मछली मत्स्य
मगरमच्छ है मकर

तोता शुक है, कोयल पिक
तितली तित्तिलिका
बगुला वक है, हंस मराल
मक्खी मक्षिका

सूअर शूकर, कौआ काक
कुत्ता श्वान कुक्कुर
बिच्छू वृश्चिक, गधा गर्दभ
मुर्गा होता कुक्कुट

ऊँट उष्ट्र है, कछुआ कच्छप
बन्दर वानर मर्कट
चीता चित्रक, चूहा मूषक
केकड़ा है कर्कट

भेड़ मेष है, भैंस महिषी
मेंढक है मण्डूक
हिरण मृग, चटका गौरैया
मोर है मयूर

चींटी पिपीलिका, बकरी अजा
बिल्ली है बिडाल
नेवला नकुल, कबूतर कपोत
सियार है श्रृगाल

रचनाकार
प्रशान्त अग्रवाल,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय डहिया,
विकास क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी,
ज़िला-बरेली (उ.प्र.)

Comments

Total Pageviews