एक कदम स्वच्छता की ओर
आओ बच्चों संकल्प करें,
स्वच्छ भारत बनाने की।
अपने प्यारे इस वतन को,
स्वच्छ कर दिखलाने की।
बापू जी के पद चिह्नों पर चलकर,
हम अपना कर्त्तव्य निभाएँगे।
स्वच्छ हो भारत हमारा,
हम सपना उनका साकार कर दिखलाएँगे।
आओ बच्चों संकल्प करें,
स्वच्छ भारत बनाने की। अपने प्यारे..........
अपने तन मन को स्वच्छ करके,
जीवन को सफल बनायेंगे।
अपने परिवेश को स्वच्छ करके,
अपना दायित्व निभाएँगे।
आओ बच्चों संकल्प करें,
स्वच्छ भारत बनाने की। अपने प्यारे...............
स्वच्छ रहे पवन धरती नदियाँ,
यह कर्त्तव्य हमारा है।
स्वच्छ रहे वतन हमारा,
यह उद्देश्य हमारा है।
जन - जन में भाव जागृत करना,
यह लक्ष्य हमारा है।
आओ बच्चों संकल्प करें,
स्वच्छ भारत बनाने की। अपने प्यारे...............
विद्यालय से शुरू करेंगे,
हम घर - घर जायेगें ।
गाँवों नगरों की गलियों में,
स्वच्छता की अलख जगायेंगे।
सफल हो स्वच्छता अभियान हमारा,
हम यह कर दिखलाएँगे।
आओ बच्चों संकल्प करें,
स्वच्छ भारत बनाने की। अपने प्यारे...................
जय हिंद
रचयिता
बिधु सिंह,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय गढी़ चौखण्ड़ी,
विकास खण्ड-बिसरख,
जनपद-गौतमबुद्धनगर।
स्वच्छ भारत बनाने की।
अपने प्यारे इस वतन को,
स्वच्छ कर दिखलाने की।
बापू जी के पद चिह्नों पर चलकर,
हम अपना कर्त्तव्य निभाएँगे।
स्वच्छ हो भारत हमारा,
हम सपना उनका साकार कर दिखलाएँगे।
आओ बच्चों संकल्प करें,
स्वच्छ भारत बनाने की। अपने प्यारे..........
अपने तन मन को स्वच्छ करके,
जीवन को सफल बनायेंगे।
अपने परिवेश को स्वच्छ करके,
अपना दायित्व निभाएँगे।
आओ बच्चों संकल्प करें,
स्वच्छ भारत बनाने की। अपने प्यारे...............
स्वच्छ रहे पवन धरती नदियाँ,
यह कर्त्तव्य हमारा है।
स्वच्छ रहे वतन हमारा,
यह उद्देश्य हमारा है।
जन - जन में भाव जागृत करना,
यह लक्ष्य हमारा है।
आओ बच्चों संकल्प करें,
स्वच्छ भारत बनाने की। अपने प्यारे...............
विद्यालय से शुरू करेंगे,
हम घर - घर जायेगें ।
गाँवों नगरों की गलियों में,
स्वच्छता की अलख जगायेंगे।
सफल हो स्वच्छता अभियान हमारा,
हम यह कर दिखलाएँगे।
आओ बच्चों संकल्प करें,
स्वच्छ भारत बनाने की। अपने प्यारे...................
जय हिंद
रचयिता
बिधु सिंह,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय गढी़ चौखण्ड़ी,
विकास खण्ड-बिसरख,
जनपद-गौतमबुद्धनगर।

Comments
Post a Comment