बेटियाँ
सुन्दर हैं संसार बेटियाँ,
खुशियों की भरमार बेटियाँ|
उज्जवल मन विश्वास बेटियाँ,
सुखद - सुखद एहसास बेटियाँ|
जलवा अपना दिखा रही हैं,
नाम सुहाना लिखा रही हैं|
नभ - जल -थल की सेनाओं में,
बैंक, विद्यालय सेवाओं में|
ऐवरेस्ट परचम लहराती,
अंतरिक्ष जगत में छा जाती|
कोई क्षेत्र नहीं हैं छूटे,
नाम कमाती खुद बलबूते|
संत हृदय अति मीठी वाणी,
मंत्रमुग्ध हो जाते प्राणी|
धर्म कर्म भी सिखलाती हैं,
जीवन जीना भी सिखलाती|
ईश्वरीय बरदान बेटियाँ,
मात- पिता की प्राण बेटियाँ|
अद्भुत अति महान बेटियाँ,
दुनिया की हैं शान बेटियाँ|
बेटियाँ मुबारक सबको,
धन्यवाद दें अपने रब को|
बेटियाँ हैं जिनके भी घर में,
खुशियाँ बरसें उनके दर में|
रचयिता
नीता पन्त,
प्रभारी प्रधानाध्यापक,
राजकीय जूनियर हाईस्कूल दडमाड़,
विकास खण्ड-द्वाराहाट,
जनपद-अल्मोड़ा,
उत्तराखण्ड।

Comments
Post a Comment