महाशिवरात्रि
शिव भोले शिव भोले
गौरी संग ब्याहे
शिवरात्रि त्यौहार मनाएँ
पावन गंगा के दर्शन कर आएँ।
तन मन पवित्र कर लाएँ
सर्वत्र शिव धुन गा
मंदिर सब सजाएँ
दुग्ध जल से स्नान कराएँ।
बेल पत्र चढ़ाएँ
ओम नमः शिवाय का
जाप करें कराएँ
सब कष्टों से मुक्ति पाएँ।
शिव भगवान
जल से ही प्रसन्न हो जाएँ
भक्तजन निरोगी काया
दीर्घायु का आशीर्वाद पाएँ।
रचयिता
सुषमा मलिक,
सहायक अध्यापक,
कंपोजिट स्कूल सिखेड़ा,
विकास खण्ड-सिंभावली,
जनपद-हापुड़।

Comments
Post a Comment