डाॅ0 वी0 शांता चिकित्सक
11 मार्च 1927 को डाॅ0 वी0 शांता ने मद्रास में जन्म लिया,
चेन्नई नेशनल गर्ल्स से हाई स्कूल पास किया।
डाॅ0 वी0 शांता कैंसर पीड़ित सेवा से जानी जाती हैं,
जनकल्याणी कार्यों में पहली मानी जाती हैं।।
उच्च आदर्श बचपन से ही पाये जाते हैं,
सी0 वी0 रमन नाना के भाई माने जाते हैं।
13 अप्रैल 1955 को कैंसर इंस्टीट्यूट में काम किया,
बहुत कम सुविधा में चिकित्सक का प्रबन्ध किया।।
शिशुओं में रक्त रोग ल्यूकेमिया का शोध करके,
भारत में पहला शिशु कैंसर क्लीनिक खोला था।
कैंसर विशेषज्ञों और नर्सों को प्रशिक्षत कर,
तम्बाकू रोकथाम क्लीनिक भी खोला था।।
2005 में रैमन पुरस्कार से सम्मानित महिला,
चौबीस घंटे कार्य करने का हौंसला रखती थीं।
कैंसर पीड़ितों को जीवन बलिदान कर,
19 जनवरी 2021 को तड़के ही निधन हुआ।।
रचनाकार
ऊषा रानी,
सहायक अध्यापक,
कम्पोजिट विद्यालय खाता,
विकास क्षेत्र- मवाना,
जनपद-मेरठ।

Comments
Post a Comment