साइना नेहवाल

17 मार्च सन 1990 हरियाणा के, 

हिसार प्रांत के जाट परिवार में छाई खुशियाँ।

डॉक्टर हरवीर सिंह और माता उषा नेहवाल  के घर,

आने लगी साइना नेहवाल की जन्म की बधाइयाँ।।


14 दिसंबर सन 2018 में,

स्टार खिलाड़ी पारुपल्ली संग विवाह किया।

हैदराबाद के संत एनम कॉलेज में,

12वीं तक की शिक्षा ग्रहण किया।।


दाएँ हाथ का इस्तेमाल करती खेल में,

सन 2015 में वर्ल्ड रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया।

गोपीचंद जी को अपना मेंटर माना,

सन 2010 में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त किया।।


पद्मश्री, पद्मभूषण अनेकों पदक जीते,

खेल का सबसे बड़ा राजीव गांधी अवॉर्ड भी प्राप्त किया।

बैडमिंटन का खेल बना महिला प्रेरक,

साइना नेहवाल ने दुनिया में इतिहास रच दिया।।


रचयिता
साधना,
प्रधानाध्यापक
कंपोजिट स्कूल ढोढ़ियाही,
विकास खण्ड-तेलियानी,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews

1164408