मिशन शक्ति
मिशन शक्ति अभियान चलाकर,
शक्ति का अभिप्राय बताकर,
सुरक्षा व सम्मान का भरोसा दिलाया,
सबने अपना फर्ज निभाया।
नारी एवं बालिकाओं को,
अधिकारों का एहसास कराया,
पीछे तुम अब ना हट जाना,
ऐसा सुरक्षा तंत्र बनाया।
नंबर तुमको सभी बतलाए,
सारे अधिनियम तुमको सिखलाए,
भीड़ में तुम अब खो ना जाना,
समानता व जागरूकता के पाठ पढ़ाए।
आओ मिलकर चौपाल सजाएँ,
तुम्हारी भावनाएँ सबको बताएँ,
सामुदायिक सुरक्षा मिलेगी,
अगर हम सब को सही दिशा दिखाएँ।
रचयिता
डॉ0 प्रीति चौधरी,
सहायक अध्यापक,
उच्च प्राथमिक विद्यालय सुनपेड़ा,
विकास खण्ड-सिकंदराबाद,
जनपद-बुलंदशहर।

Comments
Post a Comment