भोले भंडारी
शिव बाबा हैं भोले भंडारी
उनकी भक्ति है अनुपम न्यारी
शिव चरणों में ध्यान जो लगाए
संसार के सारे सुख पाए
शिव ही सत्य है शिव ही सुंदर
सारी प्रकृति है शिव के अंदर
ओम के जप से शिव खुश हो जाते
भक्तों पर करुणा बरसाते
कोई विपत्ति उन पर नहीं आती
जो मन में शिव को हैं बसाते
शिव बाबा हैं भोले भंडारी.....
ओम नमः शिवाय का जाप करके
उनकी भक्ति में रम जाओ
पुष्प, धतूरा, बेलपत्र अर्पण करके
शिवरात्रि का पावन पर्व मनाओ
रचनाकार
मृदुला वर्मा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,
विकास खण्ड-अमरौधा,
जनपद-कानपुर देहात।

Comments
Post a Comment