16- मेरा विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीलकंठ, यम्केश्वर, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड

 🏤मेरा विद्यालय मेरा गौरव 🏠


👉1- विद्यालय का नाम- राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीलकंठ, यम्केश्वर, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2890200107924234&id=1598220847122173

👉2- स्थापना वर्ष  - 1950

👉3- छात्रों की उपलब्धि - वर्तमान में विद्यालय की छात्र संख्या 34 है। सेवित ग्राम सभा के अलावा अन्य ग्राम सभाओं से भी छात्र विद्यालय में नामांकित है। विद्यालय में छात्रों का परीक्षा फल उत्तम रहता है। कुछ छात्रों को छोड़कर सभी छात्र 60% से ऊपर अंक प्राप्त करते हैं। 10 - 12 छात्र 80 प्रतिशत से 95 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त करते हैं। छात्र उपस्थिति दर 96% से 8% तक रहता है। प्रत्येक क्षेत्र में बच्चे आगे रहते हैं।


👉A- शिक्षा के क्षेत्र में -  छात्र वार्षिक परीक्षा के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ब्लॉक स्तर पर विद्यालय विभाग एवं अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षा में भी प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करते हैं। इसके अलावा गणित विजार्ड में जनपद स्तर तक प्रतिभाग के साथ ही सपनों की उड़ान के तहत कविता, फैंसी ड्रेस, हिंदी की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त। लॉकडाउन के दौरान भी विभागीय तथा अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रतिभाग एवं गृह कार्य पूर्ण करना।

👉B- क्रीड़ा क्षेत्र में - प्रतिवर्ष छात्र-छात्राओं द्वारा ब्लॉक एवं जनपद स्तर में खो - खो, कबड्डी, दौड़, लंबी कूद में स्थान प्राप्त। विगत वर्षों में जनपद स्तर में खो- खो, कबड्डी में तीन - तीन छात्रों को प्रथम स्थान। दूसरे वर्ष 2 छात्र खो- खो कबड्डी में प्रथम। एक बालिका खो-खो में प्रथम। पूर्ववर्ती वर्षों में भी बहुत से पुरस्कार छात्रों ने प्राप्त किए। लंबी, कूद दौड़ में ब्लॉक स्तर में स्थान प्राप्त। निबंध लेखन में भी स्थान प्राप्त।











👉B- पर्यावरण संरक्षण- पर्यावरण संरक्षण हेतु छात्रों द्वारा स्वच्छता, पॉलिथीन उन्मूलन रैली आयोजित की गई। विद्यालय परिवेश की स्वच्छता, क्यारियों का रखरखाव का कार्य, किचन गार्डन में सब्जियां उगाना, वृक्षारोपण कर प्रतिवर्ष वृक्षों की संख्या बढ़ाना। विद्यालय परिवेश की झाड़ियों का कटाव, जैविक एवं अजैविक डस्टबीनों का प्रयोग कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान। गांव में उपलब्ध धारे (पानी का स्रोत) की स्वच्छता हेतु प्रोत्साहित करना।
👉D- स्काउट एवं गाइड:- अध्यापिकाओं द्वारा स्काउट गाइड का बेसिक और एडवांस कोर्स लिया गया है। छात्रों को स्काउट/ गाईड की गतिविधियां दोनों अध्यापकों द्वारा गीत ताली और अन्य गतिविधियों द्वारा कराई जाती है। अन्य प्राथमिक स्तर पर विभाग द्वारा स्काउट गाइड में विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं होते हैं।
👉E- समाजोपयोगी कार्य- समाज उपयोगी कार्य में छात्रों और समुदाय द्वारा वृक्षारोपण, झाड़ियों का उन्मूलन, पानी की स्वच्छता, आदर्श ग्राम सभा का निर्माण, सभी तरह की जागरूकता रैलियां जैसे पोलियो उन्मूलन, रेड टेप, वृक्षारोपण के लिए जागरूकता अभिभावकों अध्यापकों द्वारा आयोजित की जाती हैं।
👉F अन्य- विद्यालय में छात्रों द्वारा दीवार पत्रिका के साथ ही अध्यापकों द्वारा पर्याप्त मात्रा में टी.एल.एम. का निर्माण। अध्यापकों द्वारा छात्रों को विभिन्न प्रकार की पेंटिंग, क्राफ्ट वर्क, रंगोली आदि का प्रयाप्त अभ्यास करवाना। प्रतिभा दिवस एवं आनंदम की गतिविधियों के साथ प्रतिदिन योग एवं व्यायाम करवाना सम्मिलित है।
👉4- विद्यालय प्रबंधन समिति - सामुदायिक सहभागिता के लिए ग्राम सभा एस०एम०सी० अभिभावक तथा क्षेत्रीय जन समुदाय के साथ ही अन्य संस्थाओं का सहयोग भी प्राप्त है। विद्यालय को नीलकंठ समाज सेवा ट्रस्ट सिरसा हरियाणा का विशेष रूप से सहयोग प्राप्त है। विभागीय अधिकारियों का सुझाव मार्गदर्शन और सराहनीय सहयोग विद्यालय को मिलता रहता है। एम०डी०एम० में भी स्थानीय समुदाय का विशेष भोज में प्रतिमाह योगदान रहता है।
👉5- राष्ट्रीय पर्व- राष्ट्रीय पर्वों एवं वार्षिक उत्सव का सुंदर आयोजन- विद्यालय में राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं। छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम, भाषण गीत, कविता एवं जन समुदाय द्वारा भी अपनी प्रस्तुतियां दी जाती हैं। साथ ही स्वच्छता एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन भी होता है। देशभक्ति के गीतों के साथ ही विद्यालय का संपूर्ण वातावरण देश प्रेम में डूब जाता है। प्रतिवर्ष विद्यालय वार्षिकोत्सव  का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर छात्रों की प्रस्तुतियां, विद्यालय रिपोर्ट, पुरस्कार वितरण का सफल आयोजन किया जाता है।








👉6- शिक्षकों का विवरण
1) श्रीमती रीता सेमवाल प्रधानाध्यापिका
2) श्रीमती कुमुद धस्माना सहायक अध्यापिका
👉7-  विद्यालय में उपलब्ध संसाधन विद्यालय में सभी प्रकार के भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। मूलभूत सभी सुविधाएं जैसे- बिजली पानी, शौचालय सभी की उपलब्धता है।साथ ही पुस्तकालय, साउंड सिस्टम, एल सी डी, कंप्यूटर, क्रीड़ा सामग्री, उत्कृष्ट छात्र गणेश, कार्यालय एवं छात्र फर्नीचर, डायनिंग हॉल तथा फर्नीचर, वॉश बेसिन एवं सुसज्जित कार्यालय सभी उपलब्ध हैं।
👉8- विद्यालय परिसर का विवरण विद्यालय का आंतरिक और बाह्य वातावरण अपने आप में बहुत ही आकर्षक है। सुसज्जित दीवारें, कार्यालय कक्ष, कक्षा-कक्ष, फुलवारी, आंगन सभी के मन को आकर्षित करते हैं। किचन गार्डन की उपलब्धता के साथ ही डायनिंग हॉल, झूले छात्रों को बरबस ही अपनी ओर खींचते हैं।

👉9- संकलन एवं सहयोग :-
हर्षवर्धन जमलोकी
टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखंड

नोट:- मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर-9458278429 पर लिखें ✍🏽🙏

Comments

Total Pageviews