सबसे प्यारी माँ होती है
सबसे प्यारी माँ होती है
सबसे न्यारी माँ होती है।
इतना सच्चा और न कोई
जितनी सच्ची माँ होती है।
माँ से अच्छा कौन धरा पर
सबसे अच्छी माँ होती है।
कौन जगत में माँ से सुंदर
सबसे सुंदर माँ होती है।
कौन जगत में इतना पावन
जितना पावन माँ होती है।
जनम से पहले औ' बाद में
ध्यान रखे, वह माँ होती है।
ऐसा शिक्षक और न दूजा
जैसी शिक्षक माँ होती है।
जब होता बीमार कभी मैं
पहली डाक्टर माँ होती है।
जब मैं थककर घर आता हूँ
मेरी खटिया माँ होती है।
मुझे न जाना काशी - काबा
मेरा तीरथ माँ होती है।
मुझे न भाती कोई पूजा
मेरी पूजा माँ होती है।
जीवन भर जो बालक समझे
वह तो केवल माँ होती है।
हर पल जो दिल में रहती है
वह बस मेरी माँ होती है।
जब भी जगता, जब भी सोता
मन में, मुख में माँ होती है।
माँ के पदचिह्नों पर चलता
मेरी हीरो माँ होती है।
रचयिता
अनार सिंह वर्मा,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला गोदी,
जनपद-कासगंज।
972062564
सबसे न्यारी माँ होती है।
इतना सच्चा और न कोई
जितनी सच्ची माँ होती है।
माँ से अच्छा कौन धरा पर
सबसे अच्छी माँ होती है।
कौन जगत में माँ से सुंदर
सबसे सुंदर माँ होती है।
कौन जगत में इतना पावन
जितना पावन माँ होती है।
जनम से पहले औ' बाद में
ध्यान रखे, वह माँ होती है।
ऐसा शिक्षक और न दूजा
जैसी शिक्षक माँ होती है।
जब होता बीमार कभी मैं
पहली डाक्टर माँ होती है।
जब मैं थककर घर आता हूँ
मेरी खटिया माँ होती है।
मुझे न जाना काशी - काबा
मेरा तीरथ माँ होती है।
मुझे न भाती कोई पूजा
मेरी पूजा माँ होती है।
जीवन भर जो बालक समझे
वह तो केवल माँ होती है।
हर पल जो दिल में रहती है
वह बस मेरी माँ होती है।
जब भी जगता, जब भी सोता
मन में, मुख में माँ होती है।
माँ के पदचिह्नों पर चलता
मेरी हीरो माँ होती है।
रचयिता
अनार सिंह वर्मा,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला गोदी,
जनपद-कासगंज।
972062564

सुन्दर
ReplyDelete