एशिया में भारत

सबसे बड़ा है एशिया द्वीप इसमें हैं 47 देश।
इन सब देशों में है अपना सबसे प्यारा भारत देश।
जनसंख्या के विश्व पटल पर, दूसरे नम्बर पर भारत देश।
क्षेत्रफल की दृष्टि से देखें, सातवें नम्बर पर अपना देश।
कई प्रकार की बोली यहाँ की, कई तरह के हैं गणवेश।
29 राज्यों का मिश्रण है, एशिया का भारत देश।
तीन ओर सागर से घिरकर, मजबूत खड़ा है भारत देश।
पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर है शेष।
दक्षिण में हिन्द महासागर, पानी से घिरा अपना देश।
सब से सुन्दर सबसे न्यारा, अपना प्यारा भारत देश।

रचनाकार
मनीष कुमार वर्मा,                  
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय ताड़ी,
विकास क्षेत्र-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews