ओ कान्हा....दर्शन दो एक बार

ओ कान्हा, दर्शन दो एक बार
हे बनवारी कृष्ण मुरारी
कब से खड़े तेरे द्वार

मैं हूँ अकिंचन क्या है मेरा
जो कुछ है वो सब है तेरा
आस  में तेरे सुध बुध खोई
रात गयी फिर आया सबेरा।
ओ गोकुल के गिरधर नागर,
सुन ले मेरी पुकार....

नयनाभिराम हैं श्यामल आनन
मोहक छवि, हैं चंचल चितवन
 बंशी की फिर तान सुना दो
तरस रहे हैं गिरि वन उपवन,
सूनी गलियाँ राह निहारे,
कर दो ये  उपकार....

न राधा हूँ न मैं मीरा
विनती करूँ मैं हलधर वीरा
प्रेम में तेरे बनी दीवानी
समझो मेरे उर की पीड़ा
राह निहारूँ  मुरलीधर की
बरसा दो  थोड़ा प्यार......
ओ कान्हा.... दर्शन दो एक बार
         
रचयिता
गीता गुप्ता "मन"
प्राथमिक विद्यालय मढ़िया फकीरन,
विकास क्षेत्र - बावन,
जनपद - हरदोई।

Comments

Total Pageviews