राज्य और उनकी राजधानियाँ

बच्चों !!आओ भारत की सैर करायें।
 राज्य-राजधानी तुम्हें याद करायें।।
कुछ जनरल नाॅलेज भी तुम्हें बतायें।।।

 अरुणाचल की बात निराली,
 ईटानगर में खूब हरियाली।
  असम से सीधे दिसपुर जाना,
   काजीरंगा घूम कर आना।
 अगरतला से त्रिपुरा आना,
मेहमाननवाजी खूब कराना।।
 नागालैण्ड से कोहिमा जाना,
हार्नबिल उत्सव जरूर मनाना।
 सिक्किम से गंगटोक को जाते,
कंचनजंघा देखकर आते।।
 मिजोरम की बात निराली,
 आइजोल में है सर्वाधिक हरियाली।
 मणिपुर से इम्फाल को जाना,
लोकटक झील देख कर आना।
 मेघालय तुम जब भी जाना,
 शिलांग चोटी पर चढ़ कर आना।
 जम्मू-कश्मीर धरती की जन्नत,
 श्रीनगर माँगे यह मन्नत।।
 हिमाचल प्रदेश की अलग पहचान,
 शिमला देवभूमि महान।।
 उत्तराखंड अगर तुम जाना,
 देहरादून घूमकर आना।।
 पंजाब, हरियाणा और चण्डीगढ़,
तीनों की राजधानी है चण्डीगढ़।।
दिल्ली अगर घूमने जाना,
लाल किला देखकर आना।।
 उत्तर प्रदेश में जब भी आना,
 लखनऊ का भूल भुलैया देखकर जाना।।
समुद्र देखने गुजरात में जाओ,
 गांधीनगर में ढोकला खाओ।।
 राजस्थान की जयपुर शान,
पुष्कर मेले की अलग पहचान।।
 मध्य प्रदेश में भोपाल जाना,
अमरकंटक भी टहल कर आना।।
 महाराष्ट्र से मुम्बई आओ,
गेटवे ऑफ इण्डिया पर फोटो खिंचवाओ।।
 गोवा से तुम पणजी जाओ,
कैथेड्रल चर्च देखकर आओ।।
 तमिलनाडु में चेन्नई जाते,
तूतीकोरिन बन्दरगाह देखकर आते।।
 पश्चिम बंगाल तुम जब भी जाना,
 कोलकाता का हावड़ा ब्रिज देखकर आना।।
 बिहार की राजधानी पटना है महान,
तक्षशिला है इसकी शान।।
 झारखण्ड से रांची जाओ,
तातोलोई झरने में खूब नहाओ।।
सूर्य मंदिर उड़ीसा की शान,
 भुवनेश्वर राजधानी महान।।
 कर्नाटक से सीधे बेंगलुरू जाते,
विश्व धरोहर स्थल हंपी देख कर आते।।
 केरल राज्य में जब भी जाना,
 तिरुवनंतपुरम में ओणम त्योहार जरूर मनाना।।
 आंध्र प्रदेश में हैदराबाद/अमरावती जाते,
चारमीनार भी देखकर आते।।
नया राज्य तेलंगाना आया,
 हैदराबाद को साथ ले आया।।
 रायपुर है छत्तीसगढ़ की शान,
बिलासपुर में कोयले की खान।।
 दादर नगर हवेली जाना,
 सिलवासा में विश्व पर्यटन दिवस मनाना।।
 लक्षद्वीप अगर तुम जाना,
 कवारत्ती के नारियल लाना।।
 पुदुचेरी तुम जब भी जाओ,
अरविंदो आश्रम देखकर आओ।।
 अंडमान निकोबार द्वीप समूह हवाई जहाज से जाना,
 पोर्टब्लेयर का सेल्युलर जेल देखकर आना।।
 दमन एवं दीव जलयान से जाना,
 दमन में सेंट पाॅल चर्च देखकर आना।।

रचयिता
ओमकार पाण्डेय,
सहायक अध्यापक,
उच्च प्राथमिक विद्यालय किरतापुर,
विकास क्षेत्र-सकरन,
जनपद सीतापुर।

Comments

  1. सुन्दर रचना सर जी।मुझे भी मिशन शिक्षण संवाद के सीतापुर के वॉट्सएप्प ग्रुपमे जोड़े।

    ReplyDelete
  2. सुन्दर रचना सर जी।मुझे भी मिशन शिक्षण संवाद के सीतापुर के वॉट्सएप्प ग्रुपमे जोड़े।
    मो.न.9026425290

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews