अन्तर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस

अन्तर्राष्ट्रीय दिवस है वह दिवस,
जो कहा जाता है मई दिवस।
 1 मई 1886 जब था आया,
तब से जाता है यह दिवस मनाया।

जब मजदूर यूनियनों ने की थी हड़ताल,
8 घण्टे से ज्यादा काम न करने को किसी हाल।
शिकागो शहर में हुआ एक धमाका,
जाने किसने फोड़ा था ये पटाखा।

परिणामस्वरूप पुलिस ने चला दी गोली,
जिससे बन्द हो गयी सात मजदूरों की बोली।
इसका हुआ दूरगामी परिणाम,
8 घण्टे निर्धारित हुए करने को काम।

किसी समाज़ व देश में इनका अहम होता रोल,
इनकी मेहनतकशी और तनदेही का नहीं कोई मोल।
सोचो तो नहीं होता कोई इनसे बड़ा,
बिना इनके नहीं होता कोईऔद्योगिक ढाँचा खड़ा।

भारत में सबसे पहले यह चेन्नई में है आया,
जब प्रथम बार 1 मई 1923 को गया मनाया।
इसी दिन महाराष्ट्र दिवस हैं मनाते,
सभी कामगार व व्यापारी वहाँ छुट्टी पर जाते।

रचयिता
बबलू सोनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय कसराँव,
विकास खण्ड-हथगाम,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

  1. बहुत बढ़िया और ज्ञानवर्धक पंक्तियां

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews