विश्व संग्रहालय दिवस

संग्रह करके रखता नई बातें बताता है।
दुनिया में देखो संग्रहालय कहलाता है।।
भारत में 1814  में   पहली   बार खुला था।
कलकत्ता में सबसे बड़ा संग्रहालय खुला था।।
       
बच्चों को मिलतीं इससे विभिन्न जानकारियाँ।
शिक्षा  तो  मिलती  साथ में  पुरानी कहानियाँ।।
बीते समय की वस्तु को अपने अंदर समाता है।
विभिन्न जानकारियों को हमारे सम्मुख लाता है।।

यूपी के प्रयागराज  में  देखो   पुराना संग्रहालय  स्थित है।
आजाद व अन्य क्रांतिकारियों की जानकारी अवस्थित है।।
दुनिया  भर   में  आज   इसने   प्राचीन  सभ्यता बचाई है।
पूरा  विश्व   की  हकीकत  देखो  इसने  खुद  में समाई  है।।

रचयिता
आकांक्षा मिश्रा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर,
विकास खण्ड-सुरसा, 
जनपद-हरदोई।

Comments

Total Pageviews