स्कूल चलो अभियान गीत

तर्ज़- लेके पहला-पहला प्यार...

आओ आओ प्यारे बच्चों,
नाम लिखाओ प्यारे बच्चों,
सरकारी स्कूल से आए हैं मैडम और सर----2

स्वेटर मिले, बस्ता मिले और मिले  खाना,
जूता मिले, मोजा मिले काहे का बहाना।
मिले दो-दो यूनिफॉर्म,
मिले खाना गरमा गर्म
सरकारी स्कूल से आए हैं मैडम और सर।
आओ आओ प्यारे बच्चों...

मिलती किताबें यहाँ और मिले वर्कबुक,
देखने में स्कूल का है बड़ा सुन्दर लुक।
टीचर इसके बड़े काबिल,
करते टी एल एम को शामिल
सरकारी स्कूल से आए हैं मैडम और सर।
आओ आओ प्यारे बच्चों...

खेल का समान यहाँ और पुस्तकालय,
कायाकल्प योजना से सजा विद्यालय।
व्यवस्था शौचालय की यहाँ है,
स्वच्छ पानी की यहाँ है
सरकारी स्कूल से आए हैं मैडम और स ।
आओ आओ प्यारे बच्चों...

होते यहाँ गतिविधि और नवाचार हैं,
मिलती यहाँ शिक्षा भी और संस्कार हैं।
यहाँ बिजली और फर्नीचर,
वातावरण भी अति सुन्दर
सरकारी स्कूल से आए हैं मैडम और सर।
आओ आओ प्यारे बच्चों...

रचयिता
उषा देवी,
प्रभारी प्रधानाध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय तलकापुर,
विकास खण्ड- हथगाम,
जनपद - फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews