ऑनलाइन शिक्षण

ऑनलाइन शिक्षण अपनाओ
घर पर सब बच्चों पढ़ पाओ।
मिशन शिक्षण संवाद प्रयासरत।
घर-घर में शिक्षण पा जाओ।

अभिभावकों के अवलोकन में,
मार्गदर्शन शिक्षकों का पाओ।
प्रतिपल का तुम लाभ उठाओ
अपने पथ पर बढ़ते जाओ।

प्रतिपल कुछ अनुभव तुम पाओ,
व्यर्थ नहीं जाता है अनुभव,
सार्थक शिक्षा ध्येय मिशन का
मेहनत से है सब कुछ सम्भव,

स्वयंसेवी हैं शिक्षक सारे,
सेवा को लालायित प्रतिपल,
ज्ञान की गंगा ये हैं बहाते,
भिन्न विचारधारा संग आते

शिक्षा के ये कई भगीरथ,
शिक्षा के जीवन स्पंदन,
सेवा को जीवन अर्पण है,
इनको है शत-शत वंदन।

रचयिता
गिरीश चन्द्र बेंजवाल,
सहायक अध्यापक,
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सौड़ी-गिंवाला,
विकास खण्ड-अगस्त्यमुनि,
जनपद-रुद्रप्रयाग,
उत्तराखण्ड।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews