KID'S POEM

आओ बच्चे तुम्हें सुनाएँ,
A' टू 'Z' की कविता गाथा।
'A' से एप्पल 'B' से बॉल,
समय करो ना तुम बर्बाद।
'C' से कैट 'D' से  डॉग,
कुत्ते को देख के बिल्ली भाग।
'E' से एलीफेंट काला-काला,
'F' से फ्लैग झंडा वाला।
'G' से गन सैनिक चलाता,
'H' से हैट लगाते हम।
'I' से इंकपॉट स्याही वाला,
'J' से जग पानी वाला।
'K' से काईट पतंग उड़ाते,
'L'  से लायन जंगल का राजा।
'M' से मैंगो मीठा-मीठा,
'N' से नंबर गिनती वाला।
'O' से ऑरेंज पीला-पीला,
'P' से पीकाक नाच दिखाता।   
'Q' से क्वीन राजा की रानी,
'R' से रैट चूहा वाला।
'S' से सन उजाला देता,
'T' से ट्वाय खेलें हम।
'U' से अंब्रेला छाता वाला,
'V' से वैन गाड़ी वाला।
'W' से वॉच समय बताता,
'X' से एक्समक्स ट्री कहलाता।
'Y' से याक रहता पहाड़ पे,
'Z' से जेब्रा बोझा ढोता।।
ये रही बच्चों ए टू जेड की,
अब तक गाथा।

रचयिता
बलजीत सिंह कनौजिया,
सहायक अध्यापक,
कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा,
शिक्षा क्षेत्र-मनकापुर,
जनपद-गोण्डा।

Comments

Total Pageviews